Category Archives:  Spiritual

एक कृष्ण भक्त को जरूर पता होनी चाहिए ये बाते, प्रसन्न होते है भगवान श्री कृष्ण, जानिए

Dec 24 2019

Posted By:  Sunny

भगवान कृष्ण की महिमा निराली है, उनका प्रभाव कुछ ऐसा है कि लोग उनकी ओर खींचे चले आते है | प्राचीन समय में ऐसे कई महान संत, कवि हुए है, जिन्होंने अपनी रचनाओं में कृष्ण का महिमा मंडन किया है | सूरदास, मीराबाई और हरिदास जैसे कई महान लोग कृष्ण के बड़े भक्त थे | ऐसे में अगर आप भी कृष्ण के भक्त है तो आपको अपने जीवन में वहीँ बातें उतारनी चाहिए जो कृष्ण को प्रिय है | आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे है, जो अगर आप अपने जीवन में उतरेंगे तो भगवान कृष्ण आपसे जरूर प्रसन्न होंगे |

गौसेवा


भगवान कृष्ण के गायो के प्रति प्रेम के बारे में तो सभी जानते है | जब भी भगवान कृष्ण अपनी बांसुरी बजाया करते थे, तो गाय उसकी मधुर ध्वनि सुनकर खींची चली आती थी | भगवान कृष्ण का गायो के प्रति गहरा लगाव था | ऐसे में आप भी गाय की सेवा करे, तो भगवान कृष्ण आपसे जरूर प्रसन्न होंगे |



माखन मिश्री


भगवान कृष्ण को माखन और मिश्री बहुत प्रिय थी, इसीलिए उन्हें माखनचोर भी कहा जाता है | आप भी भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाए और लोगो में उनका प्रसाद बांटे | इससे भगवान कृष्ण आपकी मनोकामना जरूर पूर्ण करेंगे |

दोस्ती को निभाना 


भगवान कृष्ण से हम दोस्ती को निभाने की सीख ले सकते है | कृष्ण के मित्र सुदामा बहुत ही गरीब थे, और भिक्षा मांगकर अपना जीवनयापन करते थे | जब सुदामा कृष्ण के पास मदद के लिए गए तो कृष्ण ने अपनी दोस्ती निभाई थी | कृष्ण और सुदामा की कहानियां हमे यही सीख देती है कि कभी दोस्त की और दुसरो की सहायता से पीछे नहीं हटना चाहिए |

अत्याचार को समाप्त


भगवान कृष्ण ने कभी किसी पर अत्याचार नहीं होने दिया | कंस का वध उसका अत्याचार खत्म करने के लिए ही किया गया था | ऐसे में आप भी भगवान कृष्ण की तरह अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाये, लोगो की सहायता करे | आपके समाज के लिए अच्छे काम भगवान को प्रसन्न कर सकते है |



पूजा पाठ


भगवान कृष्ण की नित पूजा पाठ से भगवान कृष्ण जरूर प्रसन्न होते है | आप किसी ख़ास दिन नहीं रोज भगवान कृष्ण की पूजा करे | इससे भगवान कृष्ण आप पर अपनी कृपा जरूर बरसायेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर