Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 दिसंबर 2019: आज सूर्यग्रहण का पड़ेगा इन 7 राशियों पर विशेष प्रभाव, जानिए अपनी राशि का हाल....

Dec 25 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सौभाग्यभरा रहेगा | अपनी ऊर्जा से आप कठिन काम भी आसानी से कर पाएंगे | कहीं निवेश किया गया धन लाभ पहुंचाने वाला है | आज किसी करीबी से मदद मांग सकते है | संतान से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | परिवार और दाम्पत्य जीवन में सुख और प्रेम बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज किस्मत का साथ बना रहेगा | आपके किसी काम में मित्र की मदद मिलेगी | ऑफिस में तरक्की से जुडी खबर मिल सकती है | परिवार में किसी सदस्य से चल रहा विवाद समाप्त होने वाला है | जीवनसाथी से उपहार मिलने वाला है | स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर सकते है | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में अधिकारी प्रसन्न होकर आपकी तारीफ करेंगे | घर का कोई जरुरी काम अधूरा है तो आज कर ले | आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | अविवाहित जातको को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे | आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरते |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप किसी बात को लेकर तनाव ले सकते है | आपको दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए, प्रसन्न महसूस करेंगे | कार्यक्षेत्र में वृद्धि के लिए आप कुछ नए कदम उठा सकते है | आज के दिन आप व्यर्थ के विवादों से दूर रहे, आपके लिए शुभ रहेगा | शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन सामान्य रहेगा | आपको आज कारोबार की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | यात्रा के दौरान पर्स और सामान का विशेष ध्यान रखे | कामकाज में किसी से अच्छी सलाह मिलने वाली है | छात्र आज पढाई में मन लगाएंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको शाम तक कोई बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है | आपको अपने लक्ष्यों पर डटे रहना चाहिए | आभूषणों के व्यापार से जुड़े जातको को आज अच्छा लाभ मिलेगा | परिवार के सदस्य के साथ समय बीता सकते है | आज पेट दर्द की समस्या हो सकती है, आप तली-भुनी चीजों से दूर रहे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है | पिछले लम्बे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान आज मिल जायेगा | ऑफिस में अधिक कामकाज से थकान महसूस कर सकते है | जीवनसाथी के साथ रोमांटिक ट्रिप प्लान कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है | छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है | दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते है | आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने वाली है, जो आपकी जिंदगी में बदलाव लाएगा | आपकी ईमानदारी से जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप कुछ नयी चीजे सीख सकते है, जो भविष्य में आपके खूब काम आने वाली है | कार्यक्षेत्र में आज नए बदलाव देखने को मिल सकते है | कारोबारियों को आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होने वाला है | लोग आपके सकारात्मक व्यवहार की प्रशंसा करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आज किसी से मिलने के लिए आप उत्सुक रहेंगे | आमदनी बढ़ाने का नया स्त्रोत मिलने वाला है | कुछ नए लोगो से मुलाकात होगी, जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा | किसी जरुरी काम के लिए जाने से पहले माता पिता का आशीर्वाद ले |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज दिन शुभ रहेगा | ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आपके बॉस भी आपसे प्रसन्न होंगे | छात्रों को आज करियर से जुडी कोई शुभ सुचना मिलने वाली है | कोई दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | कहीं निवेश करने से पहले अनुभवी की सलाह लेना अच्छा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन आनंददायक रहेगा | आप घर के लिए कोई चीज खरीद सकते है | आपके मन में किसी काम को लेकर योजना है, तो उसके क्रियान्वयन के लिए कदम उठाने की जरूरत है | बच्चो के लिए कोई चीज खरीद सकते है | जीवनसाथी से किसी चीज को लेकर मतभेद हो सकते है, संयम बनाये रखे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर