Category Archives:  Spiritual

सूर्यग्रहण के बाद अपनी राशि के अनुसार करे इन चीजों का दान, समाप्त होगा बुरा प्रभाव...

Dec 25 2019

Posted By:  Sunny

आज साल का अंतिम सूर्यग्रहण है, ऐसे में देश के कई जगहों पर लोग सूर्यग्रहण के अद्भुत नजारे को देखने को तत्पर है | लेकिन सूर्यग्रहण का प्रभाव हमारे राशि ग्रहो पर भी पड़ता है, बताया जाता है कि इसका प्रभाव बहुत ही अशुभ होता है | ग्रहण के अशुभ प्रभाव को समाप्त करने के लिए शास्त्रों में दान के बारे में वर्णन किया गया है | ग्रहण के बाद घर की साफ़ सफाई कर के घर का शुद्धिकरण करने के पश्चात् दान किया जाता है | आज हम आपको राशि के अनुसार वस्तुओं के दान के बारे में बताने जा रहे है, जिससे आपके ऊपर ग्रहण का प्रभाव कम होगा |


मेष:- इस राशि के जातको को गेंहू, गुड़, लाल वस्त्र, मसूर की दाल का दान करना चाहिए |

वृष:- इस राशि के जातक श्री सूक्त का पाठ करे, इसके साथ ही दूध, चावल, कपूर या सफ़ेद कपड़े का दान करे, सफ़ेद रंग आपके लिए शुभ है |

मिथुन:- इस राशि के जातक विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करे, आपके लिए हरा रंग शुभ है | आप हरे रंग की वस्तुओं का दान करे |



कर्क:- इस राशि के जातक भगवान शिव की आराधना करे | आपके लिए सफ़ेद रंग की चीजो का दान करना बेहद शुभ रहेगा |

सिंह:- इस राशि के जातक आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करे | इस राशि के जातक ताम्बे के बने बर्तन, सिक्के, गेंहू का आटा, कोई मीठे फल या सोने की वास्तु दान कर सकते है |

कन्या:- इस राशि के जातक रामरक्षास्त्रोत का पाठ करे | आप गाय को चारा खिलाये, सब्जियों का दान करे, जरूरतमंद को भोजन, जल, शरबत का दान करे, आपको शुभ फल मिलेगा |


तुला:- इस राशि के जातक श्री सूक्त का पाठ करे | इस राशि के जातक मंदिर में पूजन सामग्री, झाड़ू, दीपक, घी अर्पित करे, बाधाएँ दूर होगी |

वृश्चिक:- इस राशि के जातक बजरंगबाण का पाठ करे, आप पीले रंग की वस्तुओं, जैसे गुड, पीली दाल, पीला कपडा, चंदन आदि का दान करे | इससे आपके कारोबार से जुडी समस्या दूर होगी |

धनु:- इस राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा करे और अन्न का दान करे | इसके अलावा आप चना, बेसन, केसर स्वर्ण और मिठाई का दान भी कर सकते है |

मकर:- इस राशि के जातक सुंदरकांड का पाठ करे | आप तिल, चना, पापड़, मटका, सरसो व काजल का दान कर सकते है |

कुम्भ:- आप हनुमान जी की उपासना करें | साथ ही आप ईंधन, आटा, मसाला, हनुमान चालीसा व दूध का दान कर सकते है |

मीन:- इस राशि के जातक श्रीरामचरितमानस के अरण्य कांड का पाठ करे | आप पक्षिओं को दाना खिलाये | चीटियों को गुड़ व आटा खिलाये और हो सके तो किसी निर्धन को वस्त्रो का दान करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर