Category Archives:  Spiritual

वास्तु टिप्स: घर में लगी घड़ी भी बदल सकती है भाग्य, ये है सबसे शुभ दिशा....जानिए

Dec 26 2019

Posted By:  Sunny

जब भी हम हमारे घर में घड़ी लगाते है, तो अक्सर जहाँ मन चाहता है | वहां लगा देते है, लेकिन क्या आप जानते है ? वास्तु के अनुसार ये एकदम गलत है | गलत दिशा में लगाई गयी घड़ी मानसिक, शारीरक और आर्थिक परेशानी खड़ी कर सकती है | इसके साथ ही गलत दिशा में लगी घड़ी प्रगति में भी बाधा बन जाती है | आज हम आपको घड़ी से जुड़े कुछ वास्तु नियम बताने जा रहे है |

दुर्भाग्य लाती है बंद घड़ी




वास्तु के अनुसार घर में लगी टूटी हुयी या बंद घड़ी परेशानियां खड़ी कर देती है | बंद और टूटी फूटी घड़ी जीवन में दुर्भाग्य लाती है | ऐसे में अगर आपके घर में भी ऐसी घड़ी है तो उसे तुरंत हटा दे |

इस दिशा में लगी घड़ी रोकती है प्रगति


वास्तु के अनुसार घर में दक्षिण दिशा में लगी घड़ी घर के मुखिया के बीमार रहने की वजह बनती है | साथ ही इस दिशा में घड़ी लगाने से प्रगति भी रूक जाती है | इसके अलावा दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा के आने की सम्भावना बढ़ जाती है |

इस दिशा में लगाए घड़ी


जब भी घर में घड़ी लगाए तो आप पूर्व और उत्तर दिशा में ही लगाए | ये दिशाए सत्व दिशा से भरपूर होती है | साथ ही इन दिशाओं में लगी घड़ी शुभता, समृद्धि और तरक्की लाती है | वास्तु में पेंडुलम वाली घड़ी को बहुत शुभ माना गया है | इसे घर की पश्चिम दिशा में लगाए |



आकार और रंग का रखे ध्यान 


वास्तु के अनुसार घर में लाल, काले और नीले रंग की घड़ी को लगाना शुभ नहीं माना गया है | घर में चौकोर और गोल आकार की घड़ी शुभ मानी जाती है | इसके अलावा आप पूर्व दिशा में हल्के हरे या पीले रंग की घड़ी लगाए, और उत्तर दिशा में आसमानी या स्लेटी और पश्चिम दिशा में सफ़ेद, स्लेटी या सुनहरे रंग की घड़ी लगाना घर में सुख समृद्धि लाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर