Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 दिसंबर 2019: आज सावधान रहे मकर राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Dec 27 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे | ऑफिस में किसी काम में आपको सीनियर की मदद लेनी पड़ सकती है | किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले बड़ो से सलाह लेना सफलता दिलाएगा | जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा | कारोबारियों के लिए दिन शुभ है, कोई बड़ा लाभ होने वाला है | इस राशि के कला से जुड़े लोगो को किसी समारोह के लिए बुलावा आ सकता है | आज बच्चो के लिए खरीददारी कर सकते है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज किस्मत का साथ बना रहेगा | आपको आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | आपकी पूर्व में बनाई गयी योजनाए सफल होने वाली है | नौकरीपेशा जातको को बॉस के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा | इस राशि के छात्र जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे है, उन्हें शुभ समाचार मिलने वाला है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आपको अटका हुआ धन मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | आज आपको ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है | दोस्त के साथ घूमने का प्लान बना सकते है | जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | परिवार में रौनक रहेगी | आज आपको दुसरो की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न महसूस करेंगे | आप किसी सामाजिक काम में हिस्सा ले सकते है, इससे समाज में आपका मान बढ़ेगा | किसी जरुरी काम में जीवनसाथी का साथ मिलेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको कोई बड़ा फायदा होने वाला है, जिसकी ख़ुशी में आप दोस्तों के साथ जश्न मना सकते है | ऑफिस में आपको नए काम की जिम्मेदारी मिलने वाली है, आप उसे आसानी से निभा पाएंगे | इस राशि के छात्रों को सफलता मिलेगी | आप परिवार के सदस्यों की ख़ुशी के लिए कुछ ले सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपका दिन सामान्य रहेगा | आपके जरुरी काम आज पुरे होने वाले है | कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते है | आज आपको उधार लेनदेन नहीं करना चाहिए | आज सभी के साथ प्यार से पेश आये, ये आपके किसी काम को आसान कर देगा | पिताजी आपको कोई सलाह दे सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप प्रसन्न रहेंगे, किसी काम की वजह से की गयी यात्रा के दौरान मित्र से मुलाकात हो सकती है | ऑफिस में आपको कार्यक्षमता में सुधार करने की आवश्यकता है | आज आपको जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने वाला है | घर में मेहमान आ सकते है, जिससे घर में खुशहाली का माहौल रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आज आप ऑफिस में बॉस से किसी मामले में बात कर सकते है | आमदनी का नया स्त्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | कपड़ा व्यापारियों को उम्मीद से कम लाभ होने की सम्भावना है | आपके व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको अपने किसी काम में भाई की मदद लेनी पड़ सकती है | धन के मामलो में आप सतर्क रहे, कोई नुकसान करा सकता है | आज कुछ लोग आपका समय खराब कर सकते है | वैवाहिक जीवन में पहले की अपेक्षा खुशहाली रहेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | ऑफिस में नए प्रोजेक्ट में सहकर्मी का साथ मिलेगा | ऑफिस के बाद आप किसी दोस्त के साथ समय बीता सकते है | आप किसी धार्मिक अयोजन का हिस्सा बन सकते है | प्रेम संबंधो में सुधार होगा | आपका सरल व्यवहार लोगो को आकर्षित करेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन दोस्तों के साथ घूमने फिरने में बीत सकता है | आपके कामकाज से अधिकारी प्रसन्न होंगे | परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है | कोई मित्र आपसे आर्थिक सलाह ले सकता है | अविवाहित जातको को विवाह के प्रस्ताव आने वाले है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर