Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 दिसंबर 2019: वर्ष 2019 का आखिरी रविवार, जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन....

Dec 28 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलने वाली है | ऑफिस में आपको नया काम मिलने वाला है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | दोस्तों के साथ घूमने जा सकते है | आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वह समय पर पूरा हो जायेगा | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
किसी शुभ काम की शुरुआत करना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | आज आपको कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | ऑफिस में आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे | आप यदि धैर्य से काम लेंगे तो आपके काम समय पर पुरे हो जायेंगे | आज सामाजिक प्रगति का दिन है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने वाला है, जिससे आप पूरी तरह प्रसन्न रहेंगे | कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिलेगा | आर्थिक मामलो में सतर्कता बरतने की जरूरत है | किसी काम में भाई बहन का साथ मिलेगा | जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में आप एक साथ कई कामो को करने में जल्दबाजी कर सकते है, इससे गड़बड़ हो सकती है | अटका हुआ धन प्राप्त होने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आज कुछ कामो में आपकी जिद आड़े आ सकती है | दाम्पत्य जीवन में सुख बना रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलजुला रहेगा | ऑफिस में आपके विचारो से सहकर्मी प्रभावित होंगे | परिवार के किसी सदस्य की वजह से मूड खराब हो सकता है | किसी रिश्तेदार की मदद कर सकते है | आप धैर्य का परिचय देंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी | लवमेट की शाम रोमांटिक बीतने वाली है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपका दिन उत्तम रहेगा | आज आप अपनी बात खुलकर जीवनसाथी के सामने रख पाएंगे | छात्रों को करीयर से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है | घर में मेहमान के आने से आप प्रसन्न रहेंगे | आपका सकारात्मक व्यवहार आपकी प्रशंसा का कारण बनेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिस वजह से शाम को थकान महसूस कर सकते है | कोई बड़ी डील आपकी लापरवाही की वजह से छूट सकती है | ऑफिस में आप समय पर काम पूरा कर पाएंगे | पत्नी के साथ समारोह में शामिल हो सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन शानदार रहेगा | आपको आज तरक्की के नए अवसर मिलेंगे | आपकी आर्थिक स्थिति में शुभ बदलाव आने वाला है | जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे है, उन्हें अच्छे ऑफर मिलने वाले है | किसी धार्मिक काम में योगदान देने का सौभाग्य मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज किस्मत का साथ बना रहेगा | ऑफिस में बॉस से बात करते समय हावभाव पर ध्यान दे | किसी पारिवारिक मुद्दे पर फैसला लेने के लिए आज का दिन शुभ है | कारोबार को बढ़ाने के लिए दोस्तों से सुझाव मिल सकते है | जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | ऑफिस में किसी काम में सीनियर से सलाह ले सकते है | आज किसी पुरानी गलती को सुधारने का दिन है | कुछ नए लोगो से मुलाकात सामाजिक दायरा बढ़ाएगी | किसी क़ानूनी काम में आपको मदद मिलने वाली है | जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप उत्सुकता से भरे रहेंगे | आपको आज कुछ नयी चीज सीखने को मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | आज के दिन आपके द्वारा की गयी कोई भी मेहनत बेकार नहीं जायेगी | किसी दोस्त के घर पार्टी में शामिल हो सकते है | आज आप किसी काम को करने से पहले माता पिता का आशीर्वाद ले |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपके करियर से जुड़े नए रास्ते खुलने वाले है | ऑफिस से जल्दी काम निपटाने के बाद आप किसी से मिलने जा सकते है | किसी पुराने काम का फल मिलने वाला है | शेयर मार्किट में निवेश के लिए दिन शुभ है | अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर