Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 दिसंबर 2019 : इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ है साल का अंतिम सोमवार, जानिए अपनी राशि का हाल....

Dec 29 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला वाला है | ऑफिस में आपको नया काम मिलने वाला है | समाज में आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे | परिवार के सदस्यों से किसी खास मुद्दे पर बात कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में सुख बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आने वाले समय में आपको कोई तरक्की से जुड़ा मौका मिलने वाला है | आज कोई खास काम पूरा होने वाला है | किसी काम को लेकर की गयी मेहनत का फल मिलने वाला है | इस राशि के छात्रों को पढाई में ध्यान देने की आवश्यता है | जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज दिन सामान्य रहेगा | आपको कुछ कामो में दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है | ऑफिस में आप अपनी बात रख पाएंगे | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | कहीं घूमने जा सकते है | आपकी जीवनशैली में बदलाव आने वाला है | कारोबारियों को नए लाभ मिलने वाला है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते है | आज के दिन आपको  व्यर्थ के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है | ऑफिस में किसी काम को लेकर की गयी जल्दबाजी काम बिगाड़ सकती है | स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज दिन ठीक रहेगा | किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते है | आज मेहनत का फल जरूर मिलेगा | किसी काम में आपको अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है | वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की आवश्यकता है | आर्थिक मामले आज सुलझने वाले है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज भाग्य का साथ बना रहेगा | आपको ऑफिस में काम के लिए उपहार मिल सकता है | घर में मेहमानो के आने से रौनक रहेगी | व्यवसाय की वजह से की गयी यात्रा आपको फायदा पहुंचाएगी | आज वाणी में मधुरता रखे, आपके बिगड़े काम बन सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका मन कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का कर सकता है | बिज़नेस में आपको फायदा मिलने वाला है | कुछ लोग जरुरी काम में रुकावट बन सकते है | आज कोई पुरानी बात मन में उलझन बन सकती है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास आएगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आज बच्चो के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | आज घर के किसी काम में आपको वक्त देना पड़ सकता है | दोस्तों से मन की बात शेयर कर सकते है | प्रतियोगी परीक्षा की तयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलने वाला है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप अपनी कार्यक्षमता में सुधार लाएंगे | परिवार के साथ वक़्त बिताना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | आज किसी पर गुस्सा निकलने से आपके संबंधो पर गलत असर पड़ सकता है | जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा | आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपके लिए दिन शानदार रहेगा | आपको जीवनसाथी को किसी निर्णय में शामिल करना चाहिए | आज आपकी मुलाकात प्रभावशाली व्यक्ति से होने वाली है, जिससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा | आज आप कामो में जल्दबाजी ना करे, धैर्य से काम लेंगे तो काम आसानी से पुरे हो जायेगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप किसी दोस्त के साथ कुछ समय बीता सकते है | आप इससे प्रसन्नता महसूस करेंगे | आप आज तरोताजा महसूस करेंगे | आज का दिन कला के क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए बहुत ही शुभ रहेगा | आप परिवार के साथ किसी समारोह में जा सकते है | आर्थिक स्थिति के बारे में विचार कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप अपने काम की वजह से व्यस्त रह सकते है | परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते है | किसी अनजान की बातो को दिल से ना लगाए | सरकारी काम की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है | धनलाभ के नए स्त्रोत प्राप्त होने वाले है | आपकी ईमानदारी से जीवनसाथी खुश होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर