Category Archives:  Spiritual

बच्चे ही नहीं बड़े भी हो जाते है बुरी नजर का शिकार, जानिए काले टीके को लगाने का सही स्थान व तरीका....

Dec 30 2019

Posted By:  Sunny

अपने देखा होगा जब भी किसी की तरक्की होती है, या उसके जीवन में कुछ बेहद ही अच्छा होता है, तो वह इंसान बहुत खुश होता है और उसका परिवार भी उसकी ख़ुशी में शामिल होता है | लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है, जो जो उस इंसान की सफलता से जलते है, ऐसे लोगो से दुसरो की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती है | जब ऐसे लोग आपको नुकसान पहुंचाते है, तो उसे बुरी नजर लगना कहते है | इसकी वजह से व्यक्ति को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, और इससे बचने का सबसे आसान उपाय है काला टीका लगाना | क्या आप जानते है काला टीका लगाने की जगह और लगाने का तरीका भी महत्वपूर्ण है, आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है |

छोटे बच्चो के टीका


अक्सर सुनने में आता है कि छोटे बच्चे को नजर जल्दी लग जाती है और ये सच भी है, छोटे बच्चो को टीका माथे, हथेलियों और तलवो पर लगाया जाता है | छोटे बच्चो या नवजातों को टीका लगाने से पहले टीके के लिए उपयोग ले रहे पदार्थ को डॉक्टर से सलाह के बाद ही काम में ले, क्योंकि बच्चो की त्वचा संवेदनशील होती है, जिसका स्वास्थ्य पर गलत पड़ सकता है |



किशोर


किशोर और युवा लोगो को जिनकी उम्र 10 से 30 वर्ष है | उन्हें काला टीका कंठ, पीठ या माथे पर बिंदी के रूप में लगाना चाहिए | इसे काफी शुभ माना जाता है |

वयस्क


अक्सर कहा जाता है कि वयस्क लोगो को नजर नहीं लगती, लेकिन कई बार वे भी इसके शिकार हो जाते है, जिस कारण उन्हें स्वास्थ्य समस्या से गुजरना पड़ता है | वयस्क जातको को पैर की पिंडली और चाहे तो पेट पर काला टीका लगाना चाहिए, इससे खूब फायदा होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर