Category Archives:  Spiritual

शुभ काम के लिए जाते समय हमेशा अपने साथ रखे ये 5 चीजे, चमकता है भाग्य, टलती है दुर्घटना

Dec 30 2019

Posted By:  Sunny

जब भी हम घर से ऑफिस के लिए, कोई सामान खरीदने के लिए या किसी और शुभ काम के लिए निकलते तोकभी कभी अचानक काम में कोई रुकावट आ जाती है, शुभ काम में रुकावट को अपशकुन माना जाता है | इसके अलावा बाहर जाते समय कई वाहन से दुर्घटना की भी सम्भावना होती है | ऐसे में ऐसी स्थिति से बचने के लिए हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे आप घर से बाहर जाते समय या किसी शुभ काम के लिए जाते समय अपने साथ रखेंगे तो आपके काम जरूर पुरे होंगे तथा आप सुरक्षित भी रहेंगे |

रुद्राक्ष




हिन्दू धर्मं में रुद्राक्ष को पवित्र माना गया है, ये शिव जी को प्रिय है | रुद्राक्ष को सकारात्मकता से भरपूर माना जाता है, आमतौर पर इसकी माला बनाकर जप करने को कहा जाता है, लेकिन यदि आप चाहे तो रुद्राक्ष को अपने पर्स में या अपने साथ रखते है, इससे आप हर समय सकारात्मकता से भरे रहेंगे और सुरक्षित रहेंगे |

हनुमान जी की तस्वीर


हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है | अपने भक्तो को बुरी शक्ति और संकट से बचाने के लिए हनुमान जी जरूर आते है | हनुमान जी की तस्वीर या लॉकेट हर समय अपने साथ रखे | इससे कई मुसीबते पहले ही टल जाती है, साथ ही बुरी शक्ति से भी बचाव होता है |

लक्ष्मी जी का सिक्का


जब भी आप धन से जुड़े किसी काम से बाहर निकले तो अपने साथ लक्ष्मी माता की छवि वाला सिक्का जरूर रखे, इससे धन की हानि नहीं होती है | बिज़नेस या नौकरी के लिए जाते समय भी इसे अपने साथ रखे |

लौंग


किसी जरुरी काम से बाहर जाते समय एक लौंग की कली अपने साथ रखे | ये बुरी नजर से बचाती है | इससे शत्रुओ की की बुरी नीयत पर भी पानी फिर जाता है | किसी बुरी स्थिति से बचने के लिए अपने साथ लौंग जरूर रखे |



कबूतर का पंख


कबूतर को शांति का प्रतीक माना जाता है | आप हमेशा अपने साथ एक कबूतर का पंख जरूर रखे, ये मन में शांति और सुकून महसूस करवाने में मदद करता है | यदि आप अपने साथ एक मोर का पंख रखते है तो आपको हर समय आंतरिक शांति महसूस होती है, और दुसरो की नकारात्मकता का भी आप पर असर नहीं पड़ता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर