Category Archives:  Spiritual

राशिफल 31 दिसंबर 2019: आज है वर्ष 2019 का अंतिम दिन, जानिए कैसा बीतेगा आपका ये दिन....

Dec 30 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन शुभ है | आपके लम्बे समय से रुके हुए काम पुरे होने वाले है | हालाँकि ऑफिस में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है | आज रचनात्मक कामो के लिए दिन शुभ है | नए काम को शुरू करने का विचार कर सकते है | किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने वाला है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज ऊर्जावान महसूस करेंगे | आपको शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने वाली है | धन से जुड़ा पूर्व में लिया गया कोई फैसला आपको फायदा दिलाने वाला है | इस राशि के राजनीति से जुड़े जातको को तरक्की मिलने वाली है | दोस्तों के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा | इस राशि के छात्रों को सफलता मिलेगी | व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन बेहद शुभ है | आज आपके किसी काम से आपका मान सम्मान बढ़ेगा | जीवनसाथी की सलाह आपके बहुत काम आने वाली है | स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिन ठीकठाक रहेगा | आपको आज नए काम की वजह से व्यस्तता रह सकती है | आज परिवार के किसी सदस्य से मतभेद उत्पन्न होने से विवाद हो सकता है | छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे | व्यवसाय में थोड़ी परेशानी उत्पन्न हो सकती है, जिसे आप आसानी से निपटा लेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज दिन मिलाजुला रहेगा | किसी फैसले को लेने में आप थोड़े असहज महसूस करेंगे | संतान की प्रगति ख़ुशी की वजह बनेगी | आज धन से जुड़ा फैसला लेने से पहले सोच विचार कर ले, आज इसके लिए दिन शुभ नहीं है | छात्र पढाई के प्रति गंभीर होंगे | पेट दर्द की समस्या हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा | ऑफिस में आप अपनी कार्यक्षमता में वृद्धि करेंगे | परिवार के साथ बैठकर किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बना सकते है | कहीं निवेश करना चाहते है, तो अनुभवी की मदद लेना अच्छा रहेगा | आज जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप ऑफिस में काम के प्रति आलस्य महसूस कर सकते है | किसी काम में रुकावट की वजह से आप परेशान हो सकते है | विवाद की स्थिति बन सकती है, इससे बचकर रहे | जीवनसाथी के अधिक व्यस्त रहने की वजह से नाराजगी की स्थिति बन सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप प्रसन्न रहेंगे | घर में किसी मेहमान के आने से आप छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते है | कारोबारियों के लिए शुभ योग बन रहे है | दोस्तों के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते है | आपकी आमदनी बढ़ने वाली है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | आपको आज नए बदलाव देखने को मिलने वाले है | आप आज का दिन बच्चो के साथ बिताएंगे | आज आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे | करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते है | आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे | 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपकी मुलाकात पुराने दोस्त से होने वाली है | आप अपने विचार आसानी से जाहिर कर पाएंगे | किसी सरकारी काम में आपको रिश्तेदार की मदद मिलने वाली है | आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ पंहुचायेगी | आपकी मेहनत रंग लाने वाली है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज किस्मत आपके साथ रहेगी | आज आप धार्मिक कामो की ओर आकर्षित हो सकते है | किसी की व्यक्तिगत सलाह आपको अच्छी लग सकती है | किसी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे तो आप सफल होंगे | घर के किसी काम की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन शुभ है | आपको आज कोई राज पता चलने वाला है | कामकाज के क्षेत्र में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे | आज सुख सुविधा के लिए कोई वस्तु खरीद सकते है | भाई की मदद घरेलू काम में मिलने वाली है | माता पिता का आशीर्वाद लेंगे तो सभी कार्य सफल होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर