Category Archives:  Spiritual

इन राशियों के लोगो से बहुत ईर्ष्या करते है लोग, इस वजह से बन जाते है इनके कई दुश्मन....

Dec 30 2019

Posted By:  Sunny

अक्सर प्यार के लिए ऐसा कहा जाता है कि प्यार कब और किससे हो जाये ये पता ही नहीं चलता | ठीक उसी तरह कौन कब हमारा दुश्मन बन जाये ये भी पता नहीं लगाया जा सकता है | शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसका कोई दुश्मन ना हो | क्योंकि कई बार लोग हमसे छोटे छोटे बैर रखने के चलते या किसी और वजह से दुश्मन बन जाते है | जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते है, जिनके कई सारे दुश्मन होते है | आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के जातको के बारे में बताने जा रहे है | जिनके जातक हर समय दुश्मनो से घिरे रहते है |

मेष




इस राशि के जातक हमेशा काम मेहनत में बड़ी सफलता पा लेते है, इनके बारे में कई लोग तो यह भी कहते है कि ये किस्मत का खाते है | इसी वजह से अक्सर लोग इनके दुश्मन बन जाते है | इसके अलावा इनकी समझदारी और बुद्धिमता से भी लोग इनसे ईर्ष्या करने लगते है | लोगो से इनकी सफलता हजम नहीं होती है |

कर्क


इस राशि के कई लोगो को मुंहफट कहा जाता है, ये साफ़ दिल के होते है जिस कारण अपने मन की बात बिना कुछ सोचे समझे बोल देते है | ये किसी की बुराई भी पीठ पीछे नहीं करते है, बल्कि सामने करते है | इस वजह से जाने अनजाने में लोग इनके दुश्मन बन जाते है |

मकर


इस राशि के लोगो को अक्सर पंगा लेने की आदत होती है | ये कोई भी चीज गलत होते नहीं देख पाते है और ना ही सह पाते है | इनकी बेबाकी और खिलाफत के चलते लोग इनके दुश्मन बन जाते है | इनकी ये बात भी खास होती है की ये अपने दुश्मनो से डरते भी नहीं है | ये वहीँ करते है, जो इनको सही लगता है |



वृश्चिक


इस राशि के जातको के भी दुश्मन खूब होते है और इसके पीछे की वजह इन्हे जिंदगी में मिली सफलता होती है | इनको मिली सफलता से लोग बहुत जलते है और हर समय इनका बुरा ही सोचते है | कई बार इनकी जिंदगी में दुश्मन इतने बढ़ जाते है कि इनकी निजी जिंदगी भी प्रभावित होने लगती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर