Category Archives:  Spiritual

राशिफल 1 जनवरी 2020: गणेश जी के आशीर्वाद से होगी नए साल की शुरुआत, जानिए कैसा बीतेगा आपका साल का पहला दिन....

Dec 31 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ है | आपको आर्थिक पक्ष से लाभ होने वाला है | शेयर बाजार में आपको नए लाभ मिलने वाले है | जमींन जायदाद से जुड़े मामलो में आपकप सावधानी बरतने की आवश्यकता है | रिश्तो में नयी मिठास घुलेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | आपके जीवन में आज करियर से जुड़ा कोई बड़ा बदलाव आने वाला है | आपको आने वाले बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए | नए साल के तौर पर आपको कोई उपहार मिलने वाला है | दोस्तों के साथ आप समय बिताने वाले है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपको आने वाले साल में घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा | परिवार में भी सामंझस्य की स्थिति बनी रहेगी | कारोबारियों के लिए साल की शुरुआत कमजोर हो सकती है | इस साल छात्रों को बड़ी सफलता मिलने वाली है | घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपके आने वाला समय बेहद ही शुभ है | ये साल आपके जीवन में बड़ी भूमिका अदा करने वाला है | साल की शुरुआत रोमांटिक होने वाली है | आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है, जिससे आपकी ख़ुशी दोगुनी होने वाली है | माता पिता आपसे खुश होंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
ये साल आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद शुभ है | आपके स्वास्थ्य में अच्छा सुधार आएगा | ये साल आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति बहुत ही शुभ है | आप अपने जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
इस वर्ष आपका वित्तीय पक्ष मजबूत रहने वाला है | आप अपनी सुख सुविधा के लिए इस साल आप बहुत सी चीजे खरीदने वाले है | आप बचत करने में भी सफल होंगे | आपके परिवार के सदस्यों से बिगड़े रिश्ते इस साल सुधरने वाले है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
ये साल तुला राशि वालो के लिए मिलेजुले स्वभाव का रहने वाला है | आपको इस साल सफलता पाने के लिए मन लगाकर मेहनत करनी होगी तभी आप सफल हो पाएंगे | इस साल आपको अपनी कम्युनिकेशन स्किल पर ध्यान देना चाहिए | इस साल घर में नया मेहमान आने वाला है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
साल की शुरुआत परिवार के साथ होने वाली है | आपको इस साल नौकरी में भी तरक्की मिलने वाली है | विवाह योग्य संतान के विवाह की बात चल सकती है | लम्बे समय से चल रही घर में अशांति समाप्त होने वाली है | आर्थिक लाभ बना रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
ये वर्ष आपके लिए एक नए वर्ष की शुरुआत होगा | आपको कुछ नयी सफलता के मौके मिलने वाले है | प्रेम संबंधो के मामले में आप इस साल भाग्यशाली साबित होने वाले है | आपकी जीवनसाथी की तलाश पूरी होने वाली है | पारिवारिक रिश्तो में उतार चढ़ाव आ सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
इस साल आप अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहेंगे तो सफल होंगे | स्वास्थ्य इस साल मिले जुले स्वभाव का रहेगा | आप इस साल अपने ऊपर आलस को हावी ना होने दे तो बेहतर है | नयी खुशियां मिलने वाली है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
ये साल आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है | आपको कुछ नए आमदनी के स्त्रोत प्राप्त होने वाले है | जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने वाली है | अपने सपनो को पूरा करने के लिए आप मेहनत करेंगे | नए प्रेम संबंधो की शुरुआत होने वाली है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
ये साल नौकरीपेशा जातको के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है | आपको तरक्की मिलने वाली है | अविवाहितों का इस साल विवाह हो जायेगा | जीवन में नए बदलाव से उमंगो से भरे रहेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर