Category Archives:  Spiritual

राशिफल 2 जनवरी 2020: इन 05 राशियों के लिए शुभ है आज का दिन, जानिए अपनी राशि का हाल.....

Jan 01 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते है | व्यापार में अच्छा लाभ मिलने वाला है | संतान की तरक्की से घर में खुशियाँ आएगी | आपको किसी पुराने काम का शीघ्र लाभ पहुंचने वाला है | स्वास्थ्य के मामले में आप एकदम ठीक रहेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है | आपके किसी काम में आपको मित्रो की मदद लेनी पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको के तरक्की के मार्ग खुल रहे है | छात्रों को शिक्षकों का साथ मिलेगा | आपके जीवन में नए प्रेम संबंधो की शुरुआत होने वाली है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार में प्रेम बना रहेगा | आपको आमदनी बढ़ने के नए स्त्रोत मिलने वाले है | ऑफिस में कार्य का भार कम रहने से राहत महसूस करेंगे | पूर्व में बनायी गयी योजनाओं को आरम्भ करने का समय आ गया है | जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी काम को लेकर आपका सही समय का इन्तजार पूरा होने वाला है | दोस्त किसी काम में मदद मांग सकता है | बच्चो की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए खर्चा कर सकते है | नौकरीपेशा जातक बॉस से बात करते समय वाणी पर कण्ट्रोल रखे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आपको समय का नियोजन करना चाहिए, अन्यथा कई काम अधूरे रह सकते है | घर में कोई रिश्तेदार दस्तक दे सकता है, जिससे घर में रौनक रहेगी | आप खुद की कोई जरूरत पूरी कर सकते है | माता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपका दिन उत्तम रहेगा | विदेश यात्रा का योग बन रहा है | व्यापारियों को कोई बड़ा लाभ होने वाला है | कुछ नए लोग आपसे जुड़ने वाले है | आप अपनी बातो से दुसरो को प्रसन्न कर पाएंगे | छात्र पढाई को लेकर उत्साहित रहेंगे | समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा | आप नए काम को आरम्भ करने का विचार कर सकते है | आप कार्यक्षेत्र में नयी सम्भावनाये तलाशेंगे | संगीत से जुड़े लोगो को नयी सम्भावना मिलने वाली है | किसी व्यक्ति को लेकर आपका नजरिया गलत साबित हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन उत्तम रहेगा | आज आप नए विचारो से भरे रहेंगे | ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे | आज आप उधार लेनदेन में सावधान रहे, नुकसान होने की सम्भावना है | आपको जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिलने वाला है | जीवनशैली में बदलाव ला सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा है | किसी नयी डील का आपको बड़ा फायदा मिलने वाला है | ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा | किसी सामाजिक काम में आप योगदान दे सकते है | आपके किसी निर्णय से सभी घरवाले सहमत होंगे | आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपका दिन सामान्य रहेगा | घर से दूर पढ़ने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिलने वाला है | आज का दिन दोस्त के साथ बीत सकता है | किसी सरकारी काम में रुकावट से आप परेशान हो सकते है | समाज के प्रभावशाली लोगो से मुलाकात होने वाली है | थकान महसूस कर सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है | आपको किसी काम में भाई की मदद लेनी पड़ सकती है | दोस्तो के साथ घूमने का प्लान बना सकते है | आप अपने घर की मरम्मत करा सकते है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को नए अवसर मिलने वाले है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको कुछ नए मौके मिलने वाले है, जिस वजह से आप की तरक्की सम्भव है | परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते है | आमदनी में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | किसी काम में पिता की सलाह बहुत काम आने वाली है | ध्यान दे तो बेहतर है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर