Category Archives:  Spiritual

राशिफल 3 जनवरी 2020: वृष राशि के जातको पर बन रही है माँ लक्ष्मी की कृपा, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Jan 02 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आज कोई लम्बे समय से अटका हुआ काम पूरा होने वाला है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | नौकरी बदलने की इच्छा रखने वाले जातको को जल्द ही अच्छे ऑफर मिलने वाले है | धनलाभ होने की सम्भावना है | धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा | आपके जीवन में कोई शुभ बदलाव आने वाला है | छात्रों को अपनी पढाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है | कारोबार में दोस्त की मदद मिलने वाली है, जिससे आपको राहत मिलेगी | आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपको भविष्य में लाभ पहुंचाने वाली है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | आपको कामो में सकारात्मक परिणाम मिलने वाले है | सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी, जिससे सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा | किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने वाली है | आप इससे प्रसन्न रहेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिन सामान्य रहेगा | आज आपको किसी अनजान पर भरोसा करने से बचना चाहिए, आपको नुकसान पहुंच सकता है | अपने व्यवहार और सोच में आज संतुलन बनाकर रखे | नौकरीपेशा जातको के कामो की तारीफ होगी | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने वाले है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज दिन ठीकठाक रहेगा | आपको आज अपने अनुभवों से खूब मदद मिलने वाली है | आज किसी पुरानी बातो पर विचार ना करे, आप व्यर्थ के तनाव में पड़ सकते है | पैसों के लेनदेन में आज के दिन सीमितता रखे | आप समय का सदुपयोग करेंगे, जिससे आपको फायदा होगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपका दिन बेहतरीन रहेगा | दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा | आपको जल्द ही आमदनी बढ़ाने के अवसर मिलने वाले है | घर में मेहमानो के आने से प्रसन्नता रहेगी | संतान की तरफ से प्राप्त कोई शुभ समाचार आपको सुख पहुचायेगा |
दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन सामान्य रहेगा | आपको आज अपने दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए, आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी | ऑफिस में काम की वजह से आप अधिक व्यस्त रह सकते है | आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है | परिवार के कुछ मामलो में आप अपनी राय दे सकते है, जो सभी को मान्य होगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज दिन बेहतरीन रहने वाला है, आपको आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे पुरे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | व्यवसाय से जुड़े कामो के लिए आज का दिन बेहद शुभ है | आज कुछ मामलो में आपको धैर्य का परिचय देना चाहिए | वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप प्रसन्न रहेंगे | मित्र के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते है | ऑफिस में सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे | जूनियर आपसे मदद ले सकते है | आपको आर्थिक लाभ होने के आसार बन रहे है | किसी पुराने काम को लेकर की गयी मेहनत का फल आपको मिलने वाला है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में प्रदर्शन में सुधार होगा | घर के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है | किसी काम की धीमी गति आपको परेशान कर सकती है | बच्चो के साथ समय बिताएंगे | आपका सामाजिक दायरा बढ़ने वाला है, जिसका लाभ आपको शीघ्र ही देखने को मिलेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपका दिन शानदार रहने वाला है | कामकाज के चलते आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जो आपको थका सकती है | दोस्तों के साथ समय बिताने को मिलेगा, आप मूवी देखने का प्लान बना सकते है | आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे | परिवार में सदस्यों में प्यार बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा | आपको किसी काम अपने मित्र की मदद मिलेगी | परिवार में सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे | आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते है या फिर धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है | सामाजिक कामो में सफलता मिलने से, रुतबा ऊँचा होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर