Category Archives:  Spiritual

राशिफल 4 जनवरी 2020: इन 05 राशियों के लिए बेहद शुभ है वर्ष का पहला शनिवार, जानिए अपनी राशि का हाल....

Jan 03 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है | मित्रो के साथ आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न दिखाई देंगे | संतान को करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है | किसी काम में भाई की मदद मिलने वाली है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आपका दिन अनुकूल रहने वाला है | नए प्रेम संबंधो की शुरुआत होने वाली है | किसी सहकर्मी के साथ आज बहस हो सकती है | घर से दूर रहकर पढाई करने वाले छात्रों को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहने वाला है | लवमेट के लिए दिन शुभ है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आपका सकारात्मक व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे | किसी दोस्त से मुलाकात के दौरान आपको आमदनी का नया स्त्रोत मिलने वाला है | पूर्व में बनाई गयी योजना आज किसी की मदद से पूरी होने वाली है | रुका हुआ पैसा मिलने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आने वाला है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | घर में मेहमान के आने से घर में रौनक रहेगी | प्राइवेट जॉब करने वाले जातको को बॉस के सामने अपने लहजे और हाव भाव पर ध्यान देने की जरूरत है | परिवार में प्यार बना रहेगा | पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते है, आप बखूबी निभा पाएंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | मित्र के साथ आप नए व्यापार की शुरुआत कर सकते है | आपको अपने कामो को तय सीमा में पूरा कर लेना चाहिए | किसी पुरानी बात को लेकर तनाव ले सकते है | आर्थिक मामलो में आज बड़ा सुधार आने वाला है | जीवनसाथी की कोई सलाह आपको लाभ पहुंचाने वाली है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपका दिन आज फ़ायदेभरा रहेगा | जो जातक नौकरी बदलने का सोच रहे है, उन्हें अच्छी कंपनी से ऑफर मिलने वाले है | आपके सामाजिक काम से आपका मान सम्मान बढ़ेगा | बच्चो के साथ आप दिन बीता सकते है | आज कुछ नए लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपका आज आज का दिन पहले के मुकाबले अच्छा बीतेगा | दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते है | ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है, इसमें सहकर्मी आपकी मदद कर सकते है | आपको स्वास्थ्य से जुडी किसी भी लक्षण को हल्के में नहीं लेना चाहिए, आपको बाद में अधिक समस्या हो सकती है, जल्दी चिकित्सकीय परामर्श ले |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन उत्तम रहेगा | आपको आज कार्यक्षेत्र में नए बदलाव देखने को मिलने वाले है | सहकर्मियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे | कपड़ो के व्यापार से जुड़े जातको को उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है | आज आपका झुकाव धार्मिक कामो की तरफ हो सकता है | आप किसी धार्मिक काम में योगदान दे सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप प्रसन्न रहेंगे | दोस्तों के साथ वक़्त बीता सकते है | आपके कई काम आज पुरे होने वाले है | किसी सरकारी काम में पहचान वाले की मदद मिलने वाली है, जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा | लम्बे समय पहले बनाया गया जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कुछ दिनों में पूरा होता दिख रहा है | आज कुछ खरीददारी कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका कोई जरूरी काम पूरा होने वाला है, जिसकी वजह से आप प्रसन्न रहेंगे | इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | आज कोई बड़ी बिज़नेस डील कर सकते है | धन से जुड़े लेनदेन में कोई परेशानी आ सकती है | आज विश्वासपात्र के साथ ही लेनदेन करे तो बेहतर है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज दिन अच्छा बीतेगा | आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमे सफल होंगे | कोई दोस्त आपसे आर्थिक मदद की मांग कर सकता है | आपको किसी काम में प्रभावशाली व्यक्ति की जान पहचान का फायदा मिलने वाला है | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शीघ्र ही शुभ समाचार मिलने वाला है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | परिवार के साथ आपको आज किसी फंक्शन में जाने का मौका मिलने वाला है | घर के किसी काम की वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे आप थकान भी महसूस कर सकते है | जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर करने का दिन है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर