Category Archives:  Spiritual

किस्मत के धनी होते है जनवरी में जन्मे लोग, जानिए इनके बारे में रोचक बाते...

Jan 03 2020

Posted By:  Sunny

जनवरी में पैदा हुए लोग बहुत ही आशावादी क़िस्म के होते है, जनवरी के माह में पैदा हुए लोगो में कई तरह की खूबियां होती है | जो इनको बेहद ख़ास और अलग बनाती है | ज्योतिष के अनुसार जनवरी माह में पैदा हुए लोग एक अच्छे पार्टनर साबित होते है | आज हम आपको इन लोगो के बारे मे कुछ बाते बताने जा रहे है, जो इन्हे ख़ास बनाती है, तो आइये जानते है ज्योतिष क्या कहता है जनवरी में पैदा हुए लोगो के बारे में |




ये लोग बेहद ही खुशमिजाज स्वभाव के होते है | इनको भाग्य का बहुत साथ मिलता है | इन लोगो को अपनी मेहनत का शीघ्र ही फल मिल जाता है, जिस कारण ये सफलता की सीढ़ी चढ़ते रहते है |

इन लोगो को अपनी जिंदगी को लेकर अलग अलग एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद होता है | अक्सर ये लोग मजाकिया अंदाज के भी होते है | अपने इस अंदाज के कारण ये दुसरो को बोर भी नहीं होने देते है |


ये लोग सत्यवादी और अपने निर्णयों को लेकर स्पष्ट होते है | ये लोग जब भी कोई निर्णय लेते है, तो बहुत ही सोच विचार करने के बाद ही निर्णय लेते है, ताकि बाद में पुनर्विचार की स्थिति पैदा ना हो |

ये लोग वैसे तो किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते है, लेकिन एक बार किसी पर भरोसा कर लेते है, तो जीवनभर उसका साथ नहीं छोड़ते है | ये बेहद ही अच्छे पार्टनर साबित होते है |


इन्हे आजाद पंछी की तरह रहना पसंद होता है | ये किसी की जिंदगी में कोई दखल नहीं देते है और ना ही अपनी जिंदगी में किसी का दखल पसंद करते है | इनकी 'जियो और जीने दो' की पालिसी होती है |



ये अपने हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते है, चाहे वो दोस्ती का हो या प्यार का | ये अपने जीवन में हमेशा पॉज़िटिव रहते है |


ये लोग बेहद ही बुद्धिमान और प्रखर व्यक्तित्व के धनी होते है | लोग इनसे आसानी से इम्प्रेस हो जाते है, इनके व्यक्तित्व की खासियत ही लोगो को आकर्षित करती है |

इस माह में जन्मी लड़कियां रोमांटिक होती है | ये अपने प्यार का इजहार करने में कोई शर्म नहीं करती है | अपने प्यार का इजहार खुलेआम करने और बेबाक होने के चलते इनके पार्टनर भी इनके दीवाने होते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर