Category Archives:  Spiritual

साल के पहले ही माह में इस दिन लगेगा चंद्रग्रहण, जानिए इसका समय और इससे जुडी महत्वपूर्ण जानकारी

Jan 04 2020

Posted By:  Sunny

पिछले साल 26 दिसंबर 2019 में सूर्य पर ग्रहण लगा था, ये साल का अंतिम ग्रहण था | अब जल्द ही 2020 का ग्रहण भी लगने जा रहा है और ये ग्रहण चाँद पर लगेगा | हाल ही में बीते सूर्यग्रहण को लेकर पुरे देश में धूम थी | कई लोगो में इसे देखने का उत्साह था | सिर्फ आम लोग ही नहीं देश के प्रधानमंत्री ने भी सूर्यग्रहण को लेकर अपनी फोटो शेयर की थी | अब जल्द ही 2020 का चंद्रग्रहण होने जा रहा है |


इस वर्ष लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगेगा |  इस बार ये चंद्र ग्रहण भारत के साथ यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और कई एशियाई देशो में दिखायी देगा | 

चंद्र ग्रहण का समय
10 जनवरी को लगने वाले चंद्रग्रहण का समय रात 10 : 17 से 11 जनवरी की रात को 2 : 42 तक रहेगा | इसकी ग्रहण की अवधि 4 घंटे तक रहने वाली है |



धार्मिक महत्व है इस ग्रहण का 
पूर्णिमा पर होने वाले चंद्रग्रहण का बहुत महत्व है | इस बार 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा है, जिसका भी अपना अलग महत्व है | इस दिन लोग गुरु की पूजा करते है और पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है |


10 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ ही प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन हो रहा है, जो कि 21 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलने वाला है | मान्यताओं के अनुसार पौष पूर्णिमा के दिन स्नान करने से पापो से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है | माघ महीने के प्रारम्भ की वजह से भी इसे शुभ माना जाता है | बताया जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान किसी सरोवर में स्नान करने से सम्पूर्ण पापो से मुक्ति मिल जाती है |

हालाँकि इस बार ये स्नान चंद्र ग्रहण के बाद ही संपन्न करना होगा, क्योंकि चंद्र ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल आरम्भ हो जायेगा, जिस वजह से सभी मंदिर बंद रहेंगे | जानकारी के लिए बता दे इस साल कूल 5 ग्रहण होंगे, जिसमे 3 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्यग्रहण होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर