Category Archives:  Spiritual

राशिफल 5 जनवरी 2020: आज सावधान रहे वृश्चिक राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Jan 04 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज दिन शुभ है | कोई लम्बे समय से अटका हुआ काम पूरा होने वाला है | आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मधुर व्यवहार स्थापित होगा | आज घर में मेहमान के आने की सम्भावना है | व्यापार के सिलसिले में आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज किस्मत का साथ बना रहेगा | ऑफिस में आपकी मेहनत के चलते आपको विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है | आज आपको थकान महसूस हो सकती है, हालाँकि ये आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होने वाली है | आज कोई ऐसा काम कर सकते है, जिसे लम्बे समय से करना चाह रहे थे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज दिन बढ़िया रहेगा | आप आज किसी संगठन से जुड़ सकते है | आपको किसी काम में आज पिताजी की सलाह लेनी पड़ सकती है | आज कुछ कामो से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में आपको एक दुसरो को समझने पर ध्यान देना चाहिए |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन थोड़े उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है, तरक्की मिलने वाली है | आज भविष्य के लिए योजना बना सकते है | दोस्त से आपको आर्थिक मदद मिलने वाली है | पडोसी के साथ किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लीड करने का अवसर मिलने वाला है | माता पिता को धार्मिक स्थल के दर्शन करा सकते है | किसी पुरानी बात को लेकर तनाव हो सकता है | किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके लिए दिन महत्वपूर्ण साबित होगा | आज नए लोग आपसे जुड़ने वाले है | यदि शेयर मार्किट में निवेश करना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | कोर्ट कचहरी के मामलो में सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे | अविवाहित कन्याओ के लिए जल्द ही सुयोग्य वर की तलाश पूरी होने वाली है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन सामान्य रहने वाला है | आपको आज दोस्त के साथ किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिलने वाला है | आज किसी जरुरी काम में रुकावट आ सकती है | धन के मामलो में आज सावधान रहे, किसी नुकसान से गुजरना पड़ सकता है | आपके लक्ष्य शीघ्र ही पुरे होने वाले है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप आध्यात्म से जुड़े रहेंगे | किसी मांगलिक काम का हिस्सा बन सकते है | दोस्त से मुलाकात आपको आमदनी के नए स्त्रोत का आईडिया दे सकती है | किसी नए काम को शुरू करने का विचार आज आ सकता है | आज विरोधी सक्रिय है, कुछ कामो में अड़चन आ सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | किसी रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते है | आर्थिक मामले आज सुलझने वाले है | आपके सकारात्मक व्यवहार का लोगो पर असर पड़ेगा | दोस्त आपसे फेवर ले सकता है | इस राशि के छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपको कोई बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है | दोस्तों के साथ घूमने का प्लान सफल होगा | राजनीति से जुड़े लोगो की प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है | किसी निजी काम में भाई की मदद मिलने वाली है | निवेश का शीघ्र ही लाभ मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आप अपनी बात खुलकर रख पाएंगे | आज ऑफिस में किसी से बहस भी हो सकती है | अपने आप काबू रखने की कोशिश करे | किसी पुराने काम को निपटा सकते है | घर के बुजुर्गो के साथ समय बीता सकते है | आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन शानदार रहेगा | आज छात्रों के लिए दिन बेहद शुभ है | आज आप कुछ नया सीख सकते है | आपकी रचनात्मकता में आज वृद्धि होगी | कोई सरकारी काम जानकार की मदद से पूरा होने वाला है | जीवनसाथी के साथ चल रही तनाव की स्थिति को दूर करने का समय आ गया है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर