Category Archives:  Spiritual

राशिफल 7 जनवरी 2020: इन 7 राशियों को होने वाला है बड़ा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल....

Jan 06 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको आज कारोबार की सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | आप आज कुछ नए काम में पैसा लगा सकते है | किसी काम में पिताजी आपकी मदद कर सकते है | भौतिक सुख साधनो में वृद्धि होने वाली है | आप आज किसी की मदद कर सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | आपको ऑफिस में उपहार मिल सकता है | आज के दिन सोचे हुए काम पुरे होंगे | घर आये मेहमान के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है | आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे, इससे आपके रिश्ते सुधरेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज दिन ठीकठाक रहेगा | आप ऑफिस में व्यस्त रह सकते है | अधिक व्यस्तता के चलते कोई दूसरा काम अटक सकता है | आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | किसी पुराने विवाद की वजह से कोई परेशानी खड़ी हो सकती है | स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज दिन सामान्य रहेगा | आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते है | भावुक होकर किसी भी फैसले को ना ले | ऑफिस में सबकुछ सामान्य रहेगा | अविवाहित जातक विवाह में आ रही दिक्कत से तनाव ले सकते है | आज के दिन आप हनुमान मंदिर जाए, परेशानियों से छुटकारा मिलेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | नौकरी की तलाश कर रहे जातको को जल्द ही नए ऑफर मिलने वाले है | किसी पुराने मित्र से मुलाकात आज आपको फायदा पहुंचाने वाली है | इस राशि के छात्रों को पढाई में सफलता मिलने वाली है | दोस्तों के साथ मुलाकात ख़ुशी देगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है | कार्यक्षेत्र में शुभ बदलाव देखने को मिलेंगे | आपकी तरक्की से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आपको आर्थिक मामलो में सफलता मिलने वाली है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप कदम उठा सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन अच्छा रहेगा | परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय बिताना चाहते है तो दिन शुभ है | किसी काम में घर का कोई सदस्य मदद करने वाला है | कारोबार की वजह से की गयी यात्रा आपको लाभ पहुचायेगी | इस राशि के नौकरीपेशा जातक किसी ऑफिसियल पार्टी में शामिल हो सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज दिन शुभ है, जीवन में नए बदलाव आने वाले है, जिनका आपको फायदा मिलेगा | विदेश में नौकरी करने की इच्छा करने रखने वालो को इस दिशा में कदम उठाने चाहिए | जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिलने वाला है, ये आपके रिश्तो में प्रेम बढ़ाएगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | किसी नए काम की शुरुआत आप दोस्त के साथ करने वाले है | करियर में नए आयाम स्थापित करने में आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा | आज आप जिससे भी काम की उम्मीद करेंगे, वह काम समय पर पूरा हो जायेगा | 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | क़ानूनी मामले आप किसी अनुभवी की मदद ले तो बेहतर है | परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है | आज आप किसी काम में अटक सकते है, जिससे कोई दूसरा काम अधूरा रह सकता है | पत्नी के साथ रिश्तो में सामंजस्य बनेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन उत्तम है, आज छात्रों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है | कारोबार में रुका हुआ पैसा शीघ्र ही मिलने वाला है | ऑफिस में काम की नयी जिम्मेदारी मिलने वाली है, जिसे आप बखूबी निभा पाएंगे | किसी बात को लेकर आपका मूड खराब रह सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन मिलाजुला रहेगा | आपका स्वास्थ्य आज कमजोर रह सकता है | किसी काम की धीमी गति की वजह से आप परेशान हो सकते है | नौकरी बदलने की इच्छा रखने वालो को जल्द ही अच्छे ऑफर मिलने वाले है | आप बिगड़े रिश्तो में सुधार लाने की कोशिश करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर