Category Archives:  Spiritual

10 जनवरी को है साल का पहला चंद्रग्रहण, ये 4 राशियां होने जा रही है प्रभावित, कहीं आपकी राशि....

Jan 06 2020

Posted By:  Sunny

हाल ही में साल 2019 बीता है और उसके साथ साल का अंतिम ग्रहण भी बीता है | अब साल 2020 की शुरुआत हो चुकी है और इस साल का पहला ग्रहण भी जल्द ही आने वाला है | ये साल का पहला ग्रहण चंद्रग्रहण होगा | ये 10 जनवरी को होने जा रहा है | हमारे शास्त्रों में ग्रहण से जुड़े कई प्रकार के नियम और इससे होने वाले शुभ अशुभ प्रभावों के बारे में बताया गया है | आज हम आपको इस बारे में ही कोई जानकारी देने जा रहे है | दरअसल 10 जनवरी को होने जा रहे चंद्रग्रहण की वजह से कुछ राशियां प्रभावित होने वाली है, तो आइये जानते है वे कौनसी राशियां है |

वृषभ




वृषभ राशि वालो के लिए होने वाला चंद्रग्रहण शुभ साबित नहीं होगा | इन्हे धन से जुडी कोई बड़ी समस्या हो सकती है | धन के नुकसान की वजह से तनाव की स्थिति बन सकती है | आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए | अन्यथा व्यर्थ का विवाद उत्पन्न हो सकता है तथा परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है |

मिथुन


मिथुन राशि वालो के लिए चंद्रग्रहण की स्थिति गंभीर होने वाली है | आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है | स्वास्थ्य समस्या भी उत्पन्न हो सकती है, इन दिनों में अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे तो बेहतर है | जीवनसाथी के साथ उत्पन्न हुए मतभेद दूरियों का कारण बन सकते है |

वृश्चिक


वृश्चिक राशि वालो के लिए स्थिति सही नहीं है | आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते है | किसी भी जरुरी काम से बाहर निकलते समय माता का आर्शीवाद लेकर ही बाहर निकले | बदलती ग्रह दशा के चलते आपको धन की कमी भी उठानी पड़ सकती है |



मीन


मीन राशि वालो के लिए स्थिति इतनी गंभीर नहीं है, लेकिन फिर भी इनको सावधानी रखनी चाहिए | किसी कार्य में नुकसान होने की सम्भावना है | इस राशि के व्यापारियों को सावधान रहने की जरूरत है, आपको नुकसान की स्थिति झेलनी पड़ सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर