Category Archives:  Spiritual

राशिफल 8 जनवरी 2020: इन 3 राशियों को मिलने वाला है अचानक धनलाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Jan 07 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके जीवन में नए बदलाव आने वाले है | आपको अपने जीवन को लेकर नयी योजनाए बनानी चाहिए | कोई बड़ी समस्या सुलझने वाली है | ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा | आपके सभी काम समय पर पुरे हो जायेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | आज ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा | आज आपको अचानक धनलाभ होने वाला है | किसी नए व्यक्ति से मुलाकात लाभ पहुचायेगी | आपके उदार व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप व्यस्त रह सकते है | किसी काम की वजह से की गयी भागदौड़, शाम को थकान का कारण बन सकती है | घर में किसी मेहमान के आने से घर में रौनक रहेगी | आपको व्यापर में लाभ प्राप्त होने वाला है | किसी मामले में आप भावुक हो सकते है, अपनी भावनाओ पर काबू रखे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप किसी समारोह में परिवार के साथ शामिल हो सकते है | ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिए खड़े रहेंगे | दोस्त के साथ अच्छा समय बीता सकते है | आपके आत्मविश्वास का फायदा आपको शीघ्र ही देखने को मिलेगा | जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपको शुभ समाचार मिलने वाला है | आज समाज के कुछ लोग आपके मुलाकात कर सकते है | आमदनी के नए स्त्रोत प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है | आज आपको धन के लेनदेन से फायदा पहुंचने वाला है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आप आज प्रसन्न रहेंगे | आपका कोई क़ानूनी मसला सुलझने वाला है | आज किसी अनजान की मदद कर सकते है | दोस्त के साथ शाम बीता सकते है | परिवार की कोई इच्छा पूरी करने वाले है | आज आपको बिज़नेस से जुड़े अच्छे प्रपोज़ल मिल सकते है, कोई मौका हाथ से ना जाने दे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम को शुरू करने से पहले एक बार बड़ो की राय जरूर ले | छात्र आज पढाई में एकाग्रता में कमी महसूस कर सकते है | ऑफिस में विरोधी आपके किसी काम में रुकावट पैदा कर सकते है | आप योग व्यायाम करे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा बीतेगा | आज किसी लम्बे समय से अटके काम में सफलता मिलने वाली है | ऑफिस में बॉस आपको सलाह दे सकते है, ये आपके भविष्य में काम आएगी | व्यापारियों के लाभ की स्थिति बन रही है, जिससे आपको लाभ मिलेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज कुछ लोगो से किसी चीज को लेकर उम्मीद लगा सकते है | दोस्त आज आपके काम आने वाले है | आज आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा | ऑफिस में नए लोगो से दोस्ती होने वाली है | जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज दिन बेहतर रहेगा | आपके जीवन में नयी खुशियां आने वाली है | अविवाहित जातको को विवाह प्रस्ताव मिलने वाले है | पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी का काम सौंप सकते है | बिज़नेस के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदा पहुचायेगी | लवमेट दिन अच्छा बिताएंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा | ऑफिस में आपके विचारो से सभी प्रभावित होंगे | माता पिता से कोई गिफ्ट मिलने वाला है, जिससे आप ख़ुशी महसूस करेंगे | तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगो को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | आपके प्रेम संबंधो में सुधार आएगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा | आज आप ऑफिस में किसी दूसरे के मामले में टांग ना अड़ाए तो बेहतर है | किसी जरुरी काम में आयी रुकावट परिवार के किसी सदस्य की मदद से दूर हो जाएगी | आज आपको मौसम की वजह से सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर