Category Archives:  Spiritual

चाणक्य नीति: मनुष्य की ऐसी आदते देती है मृत्यु को बुलावा, चाणक्य ने बताया था बड़ा राज....

Jan 07 2020

Posted By:  Sunny

चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ और विचारक थे, वे साधारण जीवन में विश्वास रखते थे | उनकी महानता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे चन्द्रगुप्त साम्राज्य के सबसे बड़े मंत्री थे, लेकिन फिर भी वे अपनी साधारण से कुटिया में रहते थे | आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में प्राप्त ज्ञान और अनुभव को चाणक्य नीति का नाम दिया | चाणक्य नीति में मनुष्य जीवन के बारे में ऐसी बातें बताई गयी है, जो अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में धारण कर ले, तो उसका जीवन सफल हो सकता है, वह हर कठिनायों को बड़ी आसानी से पार कर सकता है | 




मनुष्य के जीवन और मरण के बारे में कई अलग अलग बाते कही जाती है, ये तो सभी जानते है कि जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु भी निश्चित है | ज्योतिष की माने तो व्यक्ति अपनी मृत्यु के समय के बारे में पता लगा सकता है, पर ये आसान नहीं है | लेकिन आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातो का वर्णन किया है, जो मनुष्य को मौत की ओर अग्रसर करती है, तो आइये जानते है वे कौनसी बाते है |

जो स्वयं का ख्याल ना रखता हो


आचार्य चाणक्य ने बताया था कि जो व्यक्ति खुद का ख्याल नहीं रखता है | साफ़ सफाई से उसका कोई नाता नहीं होता है, ना ही उन्हें खुद की फिक्र होती है | ऐसे लोग अन्य लोगो की तुलना में जल्दी मृत्यु को प्राप्त करते है |

जो गुरु से नफरत करता हो


जो इंसान अपने गुरु से घृणा करता है, नफरत करता है, ऐसा इंसान शीघ्र ही मृत्यु को प्राप्त करता है | हमारे प्राचीन शास्त्रों और पुराणों में गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है | ऐसे में गुरु से नफरत करना भगवान को निराश करने जैसा है | गुरु से नफरत करना मानसिक असंतुलन का भी कारण बनता है |

जो करता हो बड़ो से नफरत




ऐसा व्यक्ति जो बड़ो से या बुजुर्गो से नफरत करता है, उस पर भगवान की कृपा कम होने लगती है और धीरे  धीरे उसकी मृत्यु की घड़ी भी समीप आने लगती है | चाणक्य के अनुसार बड़े बुजुर्गो से नफरत मानसिक शारीरिक हानि का कारण बनता है |

जो विद्ववान के साथ दुर्व्यवहार करता हो


कभी भी किसी महात्मा या विद्ववान का अपमान नहीं करना चाहिए | ऐसा करना अपनी मृत्यु को स्वयं बुलावा देने जैसा है, क्योंकि ऐसे व्यवहार से व्यक्ति की मृत्यु समीप आने लगती है और महात्मा का श्राप भी लगता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर