Category Archives:  Spiritual

इन मंत्रो के जाप से दूर हो जायेगा बड़े से बड़ा रोग, इस चंद्र ग्रहण पर जरूर करे ये उपाय....

Jan 09 2020

Posted By:  Sunny

10 जनवरी 2020 को साल का पहला चंद्रग्रहण होने जा रहा है | ज्योतिष शास्त्रियों की माने तो ये चंद्रग्रहण नहीं बल्कि उपछाया ग्रहण है | जिसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है | इस ग्रहण में सूतक भी नहीं लग रहा है, जिस कारण मंदिर भी बंद नहीं होंगे और ना ही पूजा पाठ से जुड़े कार्य बंद होंगे | परन्तु शास्त्रों में चंद्रग्रहण के दौरान कुछ मंत्रो और उपायों के बारे में बताया गया है, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है |




चंद्रग्रहण का उठाये लाभ
 
इस चंद्रग्रहण का फायदा वे लोग उठा सकते है, जो अक्सर बीमारी से जकड़ जाते है या लम्बे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे है | इसके अलावा जो लोग लाइलाज बीमारी से जूझ रहे है, वे इस चंद्रग्रहण का फायदा उठा सकते है | अपनी बीमारी से छुटकारा और भगवान की कृपा पाने के लिए आप यह उपाय अपना सकते है |


इसके लिए आप चंद्रग्रहण के दौरान एक कांसे या चांदी की कटोरी, गाय का शुद्ध घी, चांदी का सिक्का और कुछ काले तिल ले | इसके बाद ग्रहण के समय रोगी व्यक्ति कांसे या चांदी के बर्तन में घी डाले इसके बाद वह चांदी का सिक्का भी उस कटोरी में डाले | कटोरे को तिलो पर रखे, इसके बाद उस कटोरी में अपना मुख देखते हुए बताये गए छायापात्र मंत्र का जाप करे | इसके बाद आगे दिन उस घी के कटोरे के साथ वस्त्र और फलों का दान कर दे |

छायापात्र मंत्र:-

1. ओम आज्यं सुराणामाहारमाज्यं पापहरं परम्। आज्यमध्ये मुखं दृष्ट्वा सर्वपापै: प्रमुच्यते।।
2. घृतं नाशयते व्याधिं घृतंच हरते रुजम्। घृतं तेजोधिकरंणं घृतमायु: प्रवर्द्धते।।

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर