Category Archives:  Spiritual

हर किसी की हथेली में नहीं होती ये भाग्यशाली रेखा, जानिए कहीं आपकी हथेली में तो नहीं....

Jan 10 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष शास्त्र के अंग हस्तरेखा शास्त्र में हमारी हथेली में मौजूद रेखाओं के बारे में कई बातें स्पष्ट की गयी है | हथेली में मौजूद रेखाएं हमारे जीवन के बारे में कई राज खोलती है | इन रेखाओं की मदद से हम आने वाले समय में होने वाली कई घटनाओं के बारे में सटीक अनुमान लगा सकते है | आज हम आपको हस्तरेखा शास्त्र से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है | आज हम बताएंगे की कौनसी रेखा मनुष्य को भाग्यशाली बनाती है |


जिस व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाती है वह बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है | ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में हर क्षेत्र में सफलता पाता है | इनकी किस्मत हमेशा इनका साथ देती है, जिस वजह से ये किसी भी कठिनाई का सामना कर जाते है |




जिस व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से प्रारम्भ होती है, वह कई मामलो में भाग्यशाली साबित होता है | उसे हर काम में सफलता मिलती है | इन कामो से उसके मान सम्मान में भी खूब वृद्धि होती है | इसके अलावा ये लोग दुसरो का भी बहुत सम्मान करते है, जिससे इनके व्यवहार से सभी प्रसन्न रहते है |


जिन लोगो के भाग्य रेखा जीवन रेखा से आरम्भ होती है, उन्हें अपने जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है | इनका आर्थिक पक्ष हमेशा मजबूत रहता है, धनधान्य से परिपूर्ण रहता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर