Category Archives:  Spiritual

ऐसे व्यक्ति जीवन में कभी सफलता नहीं पाते, नहीं बनता कोई काम, वाल्मीकि ने खोले थे राज

Jan 10 2020

Posted By:  Sunny

वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण हिन्दू धरम का पवित्र ग्रन्थ है | इस ग्रन्थ में प्रभु श्री राम के जीवन की सम्पूर्ण कथा का वर्णन है | इसके अलावा रामायण में मनुष्य के दुर्गुणों और सद्गुणों का भी पूरा वर्णन किया गया है | ऐसी कई बाते बताई गयी है, जो आज के समय में एकदम सही बैठती है | रामायण में मनुष्य के ऐसे 3 कामो के बारे में बताया गया है, जिन्हे अगर वो अपने जीवन में नहीं त्यागता है, तो उसका कोई भी काम कभी सफल नहीं हो पाता है, यह बात एक श्लोक के माध्यम से समझायी गयी है, तो आइये इसे विस्तार से समझते है |

निरुत्साहस्य दीनस्य शोकपर्याकुलात्मनः। 
सर्वार्था व्यवसीदन्ति व्यसनं चाधिगच्छति॥

उत्साहहीन 




रामायण में बताया गया है कि कोई व्यक्ति अगर किसी काम की शुरुआत कर रहा है या काम करने जा रहा है, और यदि उसके मन में उस काम के प्रति उत्साह नहीं है, तो वह काम कभी सफल नहीं हो सकता है | इसका संदर्भ आप वर्तमान समय से भी ले सकते है, जैसे यदि आप नौकरी या व्यापार में मन लगा कर मेहनत नहीं करते है, तो सफलता पाना मुश्किल हो जाता है |

दीन


ऐसा व्यक्ति जो हमेशा स्वयं को दीन दिखता है, और हमेशा दुसरो से मदद की उम्मीद रखता है | ऐसे व्यक्ति की भगवान भी मदद नहीं करते है | ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में कभी कुछ बड़ा नहीं कर पाते है और हमेशा के लिए जहाँ है वही रह जाते है | इसीलिए हमेशा अपनी मेहनत पर बल दे, दया का पात्र बनने के बजाय मेहनत कर सम्मान प्राप्त करे |

शोकाकुल


जीवन में किसी चीज को लेकर शोक मनाना गलत नहीं है, पर हमेशा उसी स्थिति में रहना गलत है | जीवनभर शोक में डूबे रहना गलत है | व्यक्ति को यह समझना चाहिए की सुख दुःख जीवन का अंग है, और जिस प्रकार सुख को स्वीकार किया है, दुःख को भी स्वीकार करना चाहिए और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए |



यह है सफलता का मूलमंत्र


उत्साह-उत्साहो बलवानार्य नास्त्युत्साहात्परं बलम्। 
सोत्साहस्य हि लोकेषु न किञ्चदपि दुर्लभम्॥

इस श्लोक का अर्थ यह है कि उत्साह बलवान है, उत्साह से बढ़कर कोई बल नहीं है | उत्साह से कुछ भी चीज दुर्लभ नहीं है | उत्साह से कार्य करने वाला व्यक्ति हर वस्तु को पाने की क्षमता रखता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर