Category Archives:  Spiritual

हथेली में बनी ऐसी रेखाएं नहीं टिकने देती धन, हर समय बनी रहती है गरीबी, जानिए

Jan 11 2020

Posted By:  Sunny

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में मौजूद रेखाओं की मदद से हम भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में कई जानकारियां पता लगा सकते है | इसकी मदद से हम अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में भी पता लगा सकते है | हथेली में मौजूद रेखाओं की कुछ ऐसी स्थिति होती है, जो हमारी आर्थिक स्थिति के बारे में कई चीजे व्यक्त करती है | आज हम आपको हस्तरेखा की उस स्थिति के बारे में बताने जा रहे है, जो यदि किसी व्यक्ति की हथेली में होती है, तो उसके पास कभी पैसा नहीं टिक पाता है | 




हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि भाग्य रेखा और जीवन रेखा एक साथ होती है |  मंगल पर्वत पर कई रेखाएं हो और जीवन रेखा सीधी हो तो उस व्यक्ति के जीवन में धन की स्थिति सही नहीं होती है |


यदि की व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाती है, तो इसका आशय होता है कि उस व्यक्ति को अपने छोटे छोटे कामो के लिए दुसरो पर निर्भर होना पड़ता है | उसे अक्सर हर काम में दुसरो की सलाह की जरूरत पड़ती है |


यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा पर रुकी हो और दोनों का जोड़ लम्बा हो इसके साथ मंगल रेखा पर कई रेखाएं आकर मिल रही हो, तो ये स्थिति शुभ होती है, क्योंकि ऐसी स्थिति लक्ष्मी का आगमन मानी जाती है, लेकिन ऐसी स्थिति में जातक के साथ कुछ ऐसी परिस्थितियां बन जाती है, जिनमे उसका पूरा धन खर्च हो जाता है |




यदि किसी व्यक्ति के मणिबंध से निकलकर भाग्य रेखा बीच वाली ऊँगली के तीसरे पर्वत तक पहुँच जाये तो ये स्थिति बहुत ही अशुभ मानी जाती है, क्योंकि ऐसी स्थिति एक के बाद एक आने वाली समस्याओ का संकेत होती है |

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में शुक्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा मंगल पर्वत तक जाती है, तो ऐसे व्यक्ति के पास धन कभी लम्बे समय के लिए नहीं टिकता है | इसके अलावा शुक्र पर्वत पर क्रॉस का निशान भी धन की बचत में असफलता को दर्शाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर