Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 जनवरी 2020: आज सिंह राशि वालो को मिलने वाली है बड़ी सफलता, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Jan 12 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | ऑफिस में सहकर्मी से किसी बात चर्चा हो सकती है, इससे आप दोनों में दोस्ती हो सकती है | किसी की व्यापार से जुडी सलाह बहुत काम आने वाली है | अचानक से धनलाभ के मौके मिलने वाले है | जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | किसी ख़ास काम को लेकर आप व्यस्त रह सकते है | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे | आज आप अपनी ऊर्जा किसी धार्मिक काम में लगा सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में सबकुछ सामान्य रहेगा | आर्थिक स्थिति में शुभ बदलाव आने वाला है, आप कुछ नयी चीजों की खरीदारी की सोच सकते है | किसी दोस्त की समस्या सुलझाते समय आप भी उसमे उलझ सकते है | परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने वाली है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी सरकारी काम में मदद मिलने वाली है | ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस होने की सम्भावना है | आर्थिक स्थिति के मामले में सबकुछ सामान्य रहेगा | आज विवादों से दूर रहे | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में गलतफहमी पैदा हो सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप प्रसन्न रहेंगे | व्यापार में कोई फायदे की डील होने वाली है | नौकरीपेशा जातको को नया काम मिल सकता है, जिसकी उन्हें चाह थी | छात्रों के लिए करियर के नए रास्ते खुलने वाले है | आज आप जीवनसाथी के साथ कोई यादगार पल बीता सकते है | 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपके काम में नए लोग जुड़ सकते है | धनलाभ के अवसर बढ़ रहे है, जिससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा | दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है | जीवनसाथी के साथ रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते है | स्वास्थ्य  का ख्याल रखे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस के किसी काम में भूल हो सकती है | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे | आज का दिन कारोबारियों के लिए बेहद शुभ है | आज अपनी वाणी पर काबू रखे, जाने अनजाने में कोई ऐसी बात बोल सकते है, जो भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है | ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलने से आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने वाली है | कुछ नए लोगो से मुलाकात आपका सामाजिक दायरा बढ़ाएगी | घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा | दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह ले सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | व्यापार में साझेदार बढ़ सकते है | आपकी आर्थिक स्थिति में शुभ बदलाव आने से आप प्रसन्न रहेंगे | आज की शाम बच्चो के साथ बीता सकते है | आपकी मेहनत आज रंग लाने वाली है | दोस्त के साथ कोई मन की बात शेयर कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है | आपका मन शांत रहेगा | माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है | किसी फैसले को लेने में जीवनसाथी की सलाह कारगर होगी | जरुरी काम से की गयी यात्रा लाभदायी साबित होगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज दिन शानदार रहेगा | किसी चीज को लेकर आप मन ही मन प्रसन्न हो सकते है | पूर्व में किसी काम को लेकर की गयी मेहनत रंग लाने वाली है | इस राशि के छात्र पढाई में ध्यान दे तो बेहतर है | विवाहित जातको को संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में जूनियर आपसे मदद मांग सकते है | घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन से उत्सव का सा माहौल रहेगा | किसी करीबी की कोई बात आपका दिल दुख सकती है | कारोबारियों के लिए आज का दिन निराशाभरा रह सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर