Category Archives:  Spiritual

हिन्दू धर्म में शव को जलाया जाता है, लेकिन नवजात के शव को जलाने के बजाय दफनाया जाता है, ऐसा क्यों ?

Jan 12 2020

Posted By:  Sunny

हमारे देश में कई धर्मो के लोग बसते है, ऐसे में लोगो के रीती रिवाज भी कई मायनो में अलग है, केवल हमारे देश में ही नहीं विश्व भर में लोगो के समुदाय और धर्म में अलग अलग रीती रिवाज है | ये रीती रिवाज मनुष्य के जन्म से शुरू होते है, और उसकी मृत्यु तक उसके साथ चलते है | जब किसी की मृत्यु होती है, तो ईसाई और मुस्लिम समुदाय में व्यक्ति के शव को दफनाया जाता है, लेकिन हिन्दू धर्म में किसी की मृत्यु होती है, तो उसके शव का अग्निदाह किया जाता है | 


लेकिन हिन्दू धर्म में ही जब किसी नवजात की मृत्यु हो जाती है, तो उसके शव को अग्नि को सौंपने के बजाय दफनाया जाता है | क्या आप जानते है, ऐसा क्यों होता है ? आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने आये है |




हम आपको पहले एक नवजात को दफ़नाने की वजह बताये इससे पहले यह जान लेते है कि हिन्दू धर्म में मृतक के शव को अग्नि को क्यों सौपा जाता है | हिन्दू धर्म में अग्नि को इस सांसारिक मोह से छुटकारा पाने और आध्यात्मिक संसार में प्रवेश का मार्ग माना गया है | हिन्दू धर्म में मान्यता है कि अग्नि के द्वारा ही इस सांसारिक मोहमाया से छुटकारा पाया जा सकता है | ऐसा माना जाता है कि जब किसी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके शव जो जला देने से उसकी आत्मा को किसी प्रकार का कोई लगाव नहीं रहता है और वह उस शरीर को आसानी से छोड़ देती है, और इस संसार से मुक्त हो जाती है |


हालाँकि नवजात के मामले में ऐसा नहीं होता है, किसी नवजात की मृत्यु होने पर उसे जलाने की बजाय उसे दफनाया जाता है | इसके पीछे ऐसा माना जाता है कि नवजात बच्चे की आत्मा उसके शरीर के साथ बहुत ही कम समय के लिए रही है और उसकी आत्मा में उसके शरीर के प्रति और संसार के प्रति किसी तरह का मोह नहीं है | जिस कारण वो शरीर को आसानी से त्याग देती है, यही वजह है कि हिन्दू धर्म में नवजात के शव को दफनाया जाता है | आपकी जानकारी के लिए साधु संतो के पार्थिव शरीर को भी दफनाया जाता है, और इसके पीछे कि वजह उनका सांसारिक मोहमाया से लगाव ना होना है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर