Category Archives:  Spiritual

जिंदगी बदलने की क्षमता रखते है ये 3 शक्तिशाली मंत्र, इनके जाप से हर हाल में मिलती है सफलता...

Jan 13 2020

Posted By:  Sunny

जीवन में सफल होना, बेशुमार दौलत कमाना हर किसी की चाहत होती है | जिन लोगो के मन में अपने सपनो को पाने की दृढ इच्छा होती है, वो अपने सपनो को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी करते है | लेकिन कुछ लोगो की किस्मत ऐसी होती है कि वह कितनी भी मेहनत कर ले, उनको कभी सफलता नहीं मिलती है | 




इन लोगो को जीवन के हर मौके पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है | लेकिन कुछ लोगो की किस्मत इतनी लाजवाब होती है, कि उन्हें बहुत ही कम परिश्रम में जीवन की सभी सफलता मिल जाती है | ऐसे में अगर आप भी ऐसी स्थिति से गुजर रहे है, तो हम आपके लिए ऐसे शक्तिशाली मंत्रो की जानकारी लाये है, जिनका अगर आप नित पाठ करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी |

पहला मंत्र


मंगलम् भगवान विष्णु मंगलम् गरुड़ ध्वज |
मंगलम् पुंडरीकाक्ष मंगलाय तनो हरी ||

यह मंत्र भगवान विष्णु का बहुत ही शक्तिशाली मंत्र है, इस मंत्र के नित जाप से जीवन में सुख समृद्धि पाँव पसारने लगती है | इसके साथ ही रुके हुए काम पुरे होने लगते है | इस मंत्र का जाप करने के लिए सुबह का समय एकदम उपयुक्त है | बताया जाता है कि नित सवेरे इस मंत्र का पाठ करने से शीघ्र ही सफलता के द्वार खुलने लगते है |

दूसरा मंत्र


गुरुब्रह्मा गुरुविष्णु गुरुदेवो महेश्वर |
परमब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः ||

सफलता और दुखो से मुक्ति पाने के लिए इस मंत्र का भी बहुत महत्व है | इस मंत्र में गुरुओं को नमन करने और गुरु को त्रिदेवो की भाँति माना गया है | हमारे शास्त्रों में भी गुरु को भगवान के समान दर्जा दिया गया है | किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे उसके गुरु का ही हाथ होता है | ऐसे में प्रत्येक दिन इस मंत्र का जाप करना चाहिए और जीवन में सुख शांति की कामना करनी चाहिए |

तीसरा मंत्र




कराग्रे वसते लक्ष्मी कर मध्ये सरस्वती | 
कर मूले गोविंदाय प्रभाते कर दर्शनम् ||

शास्त्रों में सुबह उठते ही हथेली देखने के बारे में बताया गया है | हमारी हथेली में माँ लक्ष्मी, सरस्वती और ब्रह्मा जी का वास बताया जाता है | इस मंत्र में यही बताया गया है, इस मंत्र का जाप सुबह सुबह उठते ही किया जाता है | इसके लिए आप जब भी सुबह उठे तो बैठकर हाथ जोड़े और अपनी हथेलियों को खोलकर उनमे देखते हुए इस मंत्र का जाप करे | इससे आपके जीवन में जो परिवर्तन आएगा, उसे आप स्वयं महसूस करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर