Category Archives:  Spiritual

पैरो की लकीरो से जानिए अपना भाग्य, इन लकीरो में छिपा है आपका भविष्य

Jan 14 2020

Posted By:  Sunny

समुद्र शास्त्र ज्योतिष की वह विधा है, जिसमे जिसमे राशि और नक्षत्रो का अध्ययन कर व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताने के बजाय उसके शरीर के अंगो के आकार, प्रकार और रंग रूप को देखकर उसके व्यक्तित्व, आने वाले समय, और वर्तमान की व्याख्या की जाती है | आज हम आपको समुद्रशास्त्र से जुडी रोचक जानकारी देने जा रहे है | जिस प्रकार हाथो और चेहरे की रेखाओं को देखकर भविष्य बताया जाता है, समुद्रशास्त्र में ठीक उसी प्रकार पांव की रेखाओं की मदद से भी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है, तो आइये जानते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |


जिस किसी व्यक्ति के पैर की तर्जनी ऊँगली में एक खड़ी रेखा हो, उस व्यक्ति का विवाह शीघ्र होता है, साथ ही उसका जीवनसाथी भी उसे बहुत प्रेम करने वाला मिलता है |

जिस स्त्री के पैर में सांप या चूहे की आकृति की रेखाएं होती है, उस स्त्री को अपने जीवन में बहुत दरिद्रता का सामना करना पड़ता है | ऐसी स्त्री को जीवन में कई बार धन की हानि से भी गुजरना पड़ता है |



किसी स्त्री या पुरुष के पैर के मध्य से रेखा मध्यमा ऊँगली तक जाए तो वह अपने जीवन में सुख शांति, पुत्र और पौत्र प्रत्येक तरह का सुख प्राप्त करते है |

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस किसी के पैर में दांयी ओर घुमा हुआ चक्र का चिन्ह हो या फिर मालाअंकुश का चिन्ह हो तो ऐसा जातक अपने जीवन में राजसुख भोगता है |

जिस किसी के पैरो में शंख, चक्र या मछली का चिन्ह हो, उसकी कुंडली में राजयोग होता है, साथ ही वह अकूत संपत्ति का मालिक होता है |

जिस किसी के पैर में कुत्ता, सियार, भैंसा या कौंवे की आकृति होती है, उसे अपने जीवन में दुखो को भोगना पड़ता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर