Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 जनवरी 2020: सूर्य देवता बदलेंगे राशि, चमकने वाली है इन 5 राशियों की किस्मत

Jan 14 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | कुछ नौकरीपेशा जातको को विदेश जाने का मौका मिलने वाला है | आज धन सम्पत्ति के मामले में उन्नति के अवसर मिलेंगे | जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आपके लिए दिन शुभ है | किसी काम में आपको जान पहचान का फायदा मिलने वाला है | किसी नए काम को शुरू करना चाहते है, तो उसमे भाई बहन की सहायता मिलने पर सफलता जरूर मिलेगी | ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी | परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलने वाला है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका कोई मित्र मिलने घर आ सकता है | इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | कारोबारियों को लाभ होगा | आज कुछ मामलो में आपका आत्मविश्वास कमजोर रह सकता है | कहीं धन निवेश करने का विचार कर रहे है, तो अनुभवी की सलाह ले तो बेहतर है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज उच्च अधिकारीयों से बात करते हुए सावधान रहने की जरूरत है, जबान फिसल सकती है | परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा | आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होने वाली है, जो आपकी समस्या का हल कर देगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप उत्साह से भरे रहेंगे | जॉब चेंज करने का विचार कर रहे जातको को अच्छे ऑफर मिलने वाले है | व्यापारियों के लिए दिन सफलताभरा रहेगा | जीवनसाथी के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा | आपके व्यवहार से कुछ लोग आपसे जुड़ सकते है | संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने वाला है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
परिवार के साथ वक़्त बिताना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | आज आपको दोस्तों का किसी काम में पूरा सहयोग मिलेगा | कार्यक्षेत्र से जुडी नयी चुनौतियाँ आपको मिलने वाली है, जिनको आप आसानी से निभा पाएंगे | आज आपकी जिंदगी की किताब में कुछ नए पन्ने जुड़ने वाले है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके लिए दिन सामान्य नहीं रहेगा | आपको आज स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है | किसी काम में परिवार के सदस्य से समय पर मदद मिल जाएगी | ऑफिस में आपको बॉस से डांट खानी पड़ सकती है | किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव ले सकते है | फालतू खर्चो पर कण्ट्रोल करना चाहिए |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज के दिन आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते है | घर के किसी काम में आपको पिताजी की मदद मिलने वाली है, इससे आप प्रसन्न होंगे | छात्र दोस्तों के साथ मिलकर पढाई कर सकते है | कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी, सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | आप अपनी ऊर्जा धार्मिक कार्यों में लगा सकते है | ऑफिस के किसी काम में आपका अनुभव बहुत काम आने वाला है | अचानक धनलाभ होने के आसार बन रहे है, इनसे आपकी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | किसी जरुरी काम में जीवनसाथी से सलाह लेना आपमें आपसी विश्वास बढ़ायेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज कला के क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए दिन शुभ है, आपको किसी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है | बिज़नेस में आपको नए लाभ होने वाले है | आप किसी सामाजिक काम में योगदान दे सकते है, जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा | कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलने वाले है | पिताजी से किसी मामले में राय ले सकते है, आपके आपसी संबंध सुधरेंगे | कुछ लोग आपसे किसी चीज की उम्मीद कर सकते है | जीवनसाथी के साथ डिनर के लिए बाहर जा सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप बच्चो के साथ समय बीता सकते है | धन से जुड़ा हुआ मामला सुलझने वाला है | कोई रिश्तेदार आपसे मदद मांगने आ सकता है | राजनीति से जुड़े लोगो की समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है | नौकरी की तलाश कर रहे जातको की तलाश जल्द ही पूरी होने वाली है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर