Category Archives:  Spiritual

राशिफल 16 जनवरी 2020: इन 05 राशियों को होने वाला है बड़ा धनलाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jan 15 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप कोई नयी चीज सीख सकते है | धन से जुड़े मामलो में आज आप मजबूत रहेंगे | माता पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे | ऑफिस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलने वाला है | जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी | आज आमदनी के नए स्त्रोत सामने आने वाले है | आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा है, पढने में मन लगाएंगे | आज जीवनसाथी आपसे अपने मन की कोई बात शेयर कर सकता है | ऑफिस का काम आप अधिक कुशलता से कर पाएंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज का दिन शुभ है | आज आपको घर में नयी जिम्मेदारियां मिलने वाली है | कारोबारियों के लिए आज धनलाभ के योग बन रहे है | आपको किसी पुरानी समस्या को सुलझाने का रास्ता मिलने वाला है | आप दोस्त के साथ मिलकर नया काम करने का विचार कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपके लिए दिन ठीकठाक रहेगा | आपकी आर्थिक स्थिति में उतार चढाव की स्थिति बन सकती है | इस वजह से कोई कार्य रुक सकता है | ऑफिस में काम को पूरा करने में आप सीनियर की मदद ले सकते है | कहीं धन निवेश की योजना बना रहे है, तो अनुभवी की मदद ले |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | इससे आपके करियर में भी सफलता मिलेगी | आज आप पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते है | ऑफिस के अधिक काम की वजह से घर का कोई काम भूल सकते है | कारोबारियों को आज सावधान रहने की जरूरत है, धनहानि की सम्भावना है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने वाले है, आप भौतिक सुख सुविधा की नयी वस्तु खरीद सकते है | किसी काम से की गयी यात्रा के दौरान दोस्त से मुलाकात होने वाली है | आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है | जीवनसाथी के साथ सामंझस्य बना रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आपको परिवार से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है | आपको सोच समझकर फैसला लेना चाहिए | किसी काम की धीमी गति आपको परेशान कर सकती है | आज के दिन धन के लेनदेन में सावधानी बनाकर रखे तो बेहतर है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपको किसी काम में दोस्तों की मदद मिलने वाली है | आप इससे प्रसन्न रहेंगे | छात्रों के लिए दिन शुभ है, शिक्षकों का पूरा साथ मिलेगा | परिवार के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे | आज बिज़नेस से जुड़े किसी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिलाने वाली है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शानदार है | कारोबारियों को आज लाभ होने वाला है | नौकरी बदलने की इच्छा रखने वाले जातको को नए ऑफर मिलने वाले है | ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी | आपके मन की कोई इच्छा पूरी होने वाली है, जिसकी आपको लम्बे समय से चाह थी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा | किसी नए काम को शुरू करने का विचार कर रहे है तो, एक बार घर के बड़ो की राय भी ले | आज ऑफिस में आपको आपको सावधान रहना चाहिए, कोई आपके काम बिगाड़ सकता है | आपका स्वास्थ्य आपकी परेशानी बन सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है | आपके आर्थिक पक्ष में सुधार होगा | व्यापार में नए साझेदार जुड़ने वाले है | आज आपके नए प्रेम संबंधो की शुरुआत हो सकती है | नौकरीपेशा जातको को तरक्की मिलने के आसार बढ़ रहे है | आज का दिन छात्रों के लिए भी शुभ है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज इस राशि के व्यापारी वर्ग को बड़ा लाभ होने वाला है | आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होकर आपकी तारीफ करेंगे | परिवार के साथ मनोरंजक ट्रिप पर जा सकते है | स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आप जीवनशैली में परिवर्तन कर सकते है | सामाजिक कार्यो में योगदान दे सकते है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर