Category Archives:  Spiritual

घर में कभी नहीं लगाने चाहिए ये पौधे, माँ लक्ष्मी हो जाती है नाराज, जानिए

Jan 16 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में पेड़ पौधों की पूजा का बहुत महत्व है | प्राचीन धर्म शास्त्रों में भी पेड़ पौधों को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला बताया गया है | तुलसी के पौधे का हिन्दू धर्म में कितना महत्व है, यह सभी जानते है | हिन्दू धर्म से संबंध रखने वाले लोगो के घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाया जाता है | तुलसी के अलावा भी कई पेड़ पौधे है, जिनका धार्मिक पूजा पाठ में उपयोग किया जाता है | लेकिन कुछ ऐसे पेड़ पौधे भी है, जो घर में होने पर नकारात्मक असर डालते है | इन पौधों को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए, आज हम आपको इन्ही पेड़ पौधों के बारे में जानकारी देने जा रहे है, तो आइये जानते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |

बोन्साई




बोन्साई विशाल पेड़ो की प्रतिकृति होते है | कुछ विशेष तकनीक का उपयोग करके बोन्साई पेड़ बनाये जाते है | ये दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगते है, ये अधिकतर सजावट के प्रयोग में काम आते है | लेकिन इन पौधों का एक नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है | बोन्साई घर में आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है, और आर्थिक विकास को बाधित भी कर देता है |

कांटेदार पौधे


वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कभी भी कंडेदार पौधे खासकर कैक्टस जैसे पौधे नहीं लगाने चाहिए | ये घर में परेशानी उत्पन्न करते है | इसके अलावा घर में ऐसे पेड़ पौधे भी नहीं लगाने चाहिए, जिनसे दूध निकलता है |

इमली का पेड़


वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में या घर के आस पास इमली का पेड़ नहीं होना चाहिए | ये पेड़ नकारात्मक ऊर्जा का वास माना जाता है | जिस कारण इस पेड़ का घर के आस पास होना अशुभ माना जाता है |



मृत पेड़ पौधे


अक्सर मौसम या पानी ना मिलने की वजह से पेड़ पौधे सुख जाते है, मृत हो जाते है | ऐसे पौधों को भी घर से जल्द से जल्द हटा देना चाहिए | वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसे पेड़ पौधे अशुभता फैलाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर