Category Archives:  Spiritual

सूर्यास्त के दौरान इन कामो को करना आपको मुसीबत में डाल सकता है, भूल से भी ना करे....

Jan 16 2020

Posted By:  Sunny

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय दिन और रात की संधि का समय बताया गया है | इस स्थिति का धार्मिक दृष्टि से बहुत अधिक महत्व है | लेकिन कुछ ऐसे काम है, जो इस अवधि के दौरान नहीं करने चाहिए | शास्त्रों में कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बाते बतायी गयी है, जिनके अनुसार सूर्योदय और सूर्यास्त के समय कुछ काम करना हानिकारक साबित हो सकता है | बताया जाता है कि सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान इन कामो को करने से आर्थिक के साथ साथ शारीरिक व मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता है | आज हम आपको ऐसे ही कामो के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे सूर्य की इस अवधि मे नहीं करने चाहिए |

तुलसी को स्पर्श




जिस घर में तुलसी की पूजा होती है, उस घर में सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है और माँ लक्ष्मी भी सदैव उनसे प्रसन्न रहती है | लेकिन शाम के समय कभी भी तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए, इससे माँ लक्ष्मी नाराज होती है, इसीलिए भूलकर भी कभी शाम के समय तुलसी के पौधे को स्पर्श ना करे |

ना चढ़ाये जल


माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शाम के समय सूर्यास्त के बाद घी का दीपक जलाना चाहिए | आप चाहे तो सरसो के तेल का दीपक भी जला सकते है | लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रखे की शाम के समय कभी भी तुलसी को जल ना चढ़ाये और ना ही स्पर्श करे |

पहले करे तुलसी के सामने जलाये दीपक


अक्सर लोग जब घर में शाम के समय भगवान की पूजा करते है तो मंदिर में दीपक जलाने के बाद तुलसी को दीपक दिखाते है, लेकिन मान्यता के अनुसार शाम के समय दीपक सबसे पहले तुलसी के सामने जलाया जाता है, फिर पुरे घर में फेरते हुए, घर में देवी देवताओ के सामने रखा जाता है | ये घर में सकारात्मकता में वृद्धि करता है |

शाम के समय सोना


सूर्यास्त के समय सोना सही नहीं माना गया है, हालाँकि कुछ अन्य कारण हो तो बात अलग है | लेकिन आवश्यक ना होने पर सूर्यास्त के समय सोने से माँ लक्ष्मी रूठ जाती है | साथ ही इससे मोटापे और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी होने लगती है | जानकारी के लिए बता दे इस दौरान शारीरिक संबंध बनाना भी वर्जित माना गया है |



शाम के समय झाड़ू पोछा


सूर्यास्त के दौरान झाड़ू पोछा करना सही नहीं माना गया है, इस दौरान झाड़ू पोछा करने से घर से सकारात्मकता और गुडलक चले जाते है | बताया जाता है कि इस दौरान पढाई भी नहीं करनी चाहिए | सूर्यास्त के समय खेलने और शरीरिक गतिविधि की सलाह दी जाती है | इसीलिए अक्सर शाम के समय टहलने, घूमने की सलाह दी जाती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर