Category Archives:  Spiritual

अपने माथे की लकीरो से जानिये कितनी लम्बी है आपकी उम्र...

Jan 20 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष शास्त्र में जिस प्रकार राशि और ग्रहो का अध्ययन किया जाता है, उसी प्रकार समुद्रशास्त्र में शरीर का अध्ययन किया जाता है | समुद्रशास्त्र में शरीर के अंगो की बनावट से व्यक्ति के गुण, कर्म, व्यक्तित्व, भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में पता लगाया जाता है | गरुड़ पुराण में भी समुद्रशास्त्र के बारे में बताया गया है | समुद्रशास्त्र की मदद से यह भी पता लगाया जा सकता है कि आपकी आयु कितनी होगी, अर्थात आप कितना जियेंगे | तो आइये जानते है समुद्रशास्त्र से आयु किस प्रकार पता लगाई जाती है |


समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के माथे की चार लकीरे एक ओर से दूसरी तरफ तक कनपटी को छूती है, तो ऐसा बहुत ही शुभ माना जाता है, ऐसा व्यक्ति दीर्घायु होता है |जानकारी के लिए बता दे माथे की एक रेखा 25 वर्ष की आयु के बराबर मानी जाती है |




इसके अलावा हाथ की अँगुलियों की मदद से भी आयु के बारे में सटीक अनुमान लगाए जा सकते है | इसके लिए अपनी शरीर को अंगुली से नापे |

भविष्यपुराण के अनुसार अपनी अँगुलियों से शरीर को नापने से पुरे शरीर का नाप 108 यानी चार हाथ और बारह अंगुली आता है, तो ऐसा व्यक्ति आयु के मामले में भाग्यशाली होता है, वह दीर्घायु होता है |

अंगुली से शरीर नापने पर यदि नाप 100 अंगुली आता है, तो ऐसा व्यक्ति मध्यम उम्र का माना जाता है |

जिन व्यक्ति के शरीर का नाप 90 अंगुली या इससे कम आता है, तो ये बहुत ही अशुभ माना जाता है | ये स्थिति कम आयु को दर्शाती है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर