Category Archives:  Spiritual

ये आसान उपाय दिलाएंगे आपको कर्ज से मुक्ति, एक बार जरूर आजमाए

Jan 21 2020

Posted By:  Sunny

कई बार जीवन में ऐसा होता है, जब हमे धन की जरूरत होती है, लेकिन आर्थिक स्थिति सही नहीं होती है | ऐसे में व्यक्ति के पास एक ही साधन बचता है, और वह है किसी से कर्ज लेना या उधार लेना | इससे व्यक्ति की जरूरते तो पूरी हो जाती है, लेकिन कई बार कुछ लोग कर्ज के बोझ तले दब जाते है | उनके ऊपर कर्ज का भार इतना हो जाता है कि उनका जीवन कर्ज चुकाने में ही निकलने लगता है | ऐसे में अगर आप भी कर्ज के भार से दबे हुए है, तो हम आपके लिए कुछ उपाय है | शास्त्रों में धन के लेनदेन और कर्ज आदि से जुड़े कई उपाय बताये गए है | आज हम आपको इन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे है, जो कर्ज से छुटकारा पाने में आपकी मदद करेंगे |

गायत्री मंत्र 




कर्ज से राहत पाने के लिए ये आप गायत्री मंत्र का यह उपाय कर सकते है | इसके लिए आप 5 गुलाब ले और एक सफ़ेद वस्त्र ले | इसके बाद इन गुलाबो को इस वस्त्र पर रख दे | अब गायत्री मंत्र का जाप करते हुए इस वस्त्र में गांठे लगा दे | ध्यान रहे आपको गायत्री मंत्र का जाप 21 बार करना है | फिर इसके बाद इस वस्त्र को बहते जल में प्रवाहित कर दे | इस उपाय से शीघ्र ही कर्ज उतरने लगेगा |

नारियल और काला धागा 


कर्ज से छुटकारा पाने के लिए नारियल और काले धागे का टोटका भी काफी लाभकारी माना जाता है | इसके लिए आपको एक काला धागा चाहिए | इस धागे को आप अपनी लम्बाई के अनुसार नाप ले और फिर अपनी लम्बाई के बराबर धागे को नारियल के चारो ओर लपेट दे | इसके बाद इस नारियल की पूजा करके इसे बहते जल में प्रवाहित कर दे | ध्यान रहे ये उपाय शनिवार के दिन ही करना है |

मसूर की दाल


कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मसूर की दाल के दान का बहुत महत्व है | आप कर्ज से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन शिवलिंग पर मसूर की दाल अर्पित करे | दाल अर्पित करते समय आप ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नम: मंत्र का जाप करे | कर्ज से छुटकारा पाने के लिए शिवजी का कर्ज मुक्ति मंत्र है |



सिंदूर


कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आप चमेली के तेल में सिंदूर मिलाये | फिर इससे एक नारियल पर स्वास्तिक बनाये | इसके बाद आप हनुमान जी की पूजा करे, उन्हें भोग लगाए और ये नारियल अर्पित करे | इसके साथ आप ऋणमोचक मंगल स्त्रोत का पाठ करे | इस उपाय से आपकी धन की कमी दूर होने लगेगी और आप आना कर्ज चुकाने में समर्थ हो जायेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर