Category Archives:  Spiritual

शरीर के इन 7 अंगो पर बने तिल दर्शाते है, कितने धनवान है आप....

Jan 22 2020

Posted By:  Sunny

हमारे शरीर के कई अंगो पर तिल होते है | कई लोगो के शरीर पर तिल जन्म के समय से होते है, तो कुछ लोगो के जन्म के बाद समय के साथ तिल आते है | वैसे तो शरीर पर तिलो का होना सामान्य बात है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में तिलो का बहुत महत्व है | ज्योतिष के अंग समुद्रशास्त्र में तिलो को किस्मत से जोड़कर देखा गया है | समुद्रशास्त्र में शरीर के कुछ अंगो पर तिल का होना शुभ माना गया है, आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है |


समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगो के पेट पर तिल होता है, वे बहुत ही वैभवशाली होते है, उन्हें धन धान्य की कोई कमी नहीं होती है | साथ ही ये लोग खाने पीने के बहुत शौक़ीन होते है |

जिस किसी व्यक्ति के पैर के अंगूठे पर तिल होता है, ये तिल धन का संकेत देता है | ऐसा व्यक्ति सामाजिक कार्यो में रूचि लेने वाला होता है |



समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगो के जननांग और नाभि के बीच में तिल होता है, उन्हें जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है |

समुद्रशास्त्र के अनुसार भौंहो के बीच में तिल का होना शुभ माना जाता है, ये व्यक्ति के जीवन में वैवाहिक सुख और आर्थिक मजबूती को दर्शाता है |

अलग अलग उंगलियों पर बने तिल के भी कई मायने होते है, जैसे कनिष्ठा ऊँगली पर बना तिल व्यक्ति के अपर संपत्ति के स्वामित्व को दर्शाता है | अनामिका ऊँगली के बीच में बना तिल धन व यश को दर्शाता है | तर्जनी ऊँगली पर बना तिल व्यक्ति के अमीर होने को दर्शाता है, लेकिन ऐसा व्यक्ति शत्रुओ से भी घिरा रहता है |

नाक के दांयी और बना तिल और पीठ पर बना तिल धन प्राप्ति की ओर इशारा करते है | 

जिन लोगो की ठोड़ी पर तिल होता है, उनके बारे में बताया जाता है की वे खूबसूरत तो होते ही है, बल्कि वे अपने कर्मो से अपना खूब नाम करते है, और खूब प्रसिद्धि पाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर