Category Archives:  Spiritual

जीवन में सफल होना है तो कभी किसी को ना बताये ये 4 बाते, अन्यथा उठानी पड़ेगी परेशानी

Jan 22 2020

Posted By:  Sunny

प्रत्येक मनुष्य के जीवन में कई लोग होते है, जिनसे उसके रिश्ते नाते होते है | मित्र, माता पिता, पत्नी, सहकर्मी, एक व्यक्ति के जीवन में इन सभी लोगो का महत्वपूर्ण योगदान होता है | इन लोगो से व्यक्ति के सामाजिक संबंध स्थापित होते है | ऐसे में किसी से घनिष्टता भी स्थापित हो जाती है | ऐसे में जिन लोगो से व्यक्ति के अच्छे संबंध होते है, वो उनके साथ कई बाते शेयर करता है, अपने मन की, दिल की बाते, व्यथाये शेयर करता है | लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है, जो किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए | आज हम आपको उन्ही चीजों से अवगत करना जा रहे है |

गुरुमंत्र


अपने गुरु से मिले किसी भी मंत्र या सीख को किसी से शेयर नहीं करना चाहिए | गरूमंत्र गुप्त रखने की चीज होती है, इसे कभी भी शेयर नहीं करना चाहिए | इन चीजों जब गुप्त रखा जाता है, तभी इनका असर देखने को मिलता है |

दान


गुप्त दान का शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है | कई लोग थोड़ा बहुत भी दान करने के बाद उसका बखान करते है, ढिंढोरा पीटते है | जबकि शास्त्रों की माने तो दान तभी सफल माना जाता है, जब वह गुप्त तरीके से किया जाये | कहा जाता है कि अक्षय पुण्य और भगवान का आशीर्वाद उन्ही लोगो को मिलता है, जो गुप्त दान करते है | बताकर किये गए दान का कोई महत्व नहीं होता है |



पति पत्नी की लड़ाई


पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े, अनबन, प्रेम चलता रहता है, ये नयी बात नहीं है | लेकिन इन अपने और पत्नी के बीच के विवाद में तीसरे को शामिल करना बहुत ही गलत है, इससे मामला सुलझने की बजाय उलझता चला जाता है | साथ ही कुछ लोग आपकी ऐसी स्थिति का फायदा भी उठाने लगते है |

कमजोरी


अपनी किसी भी कमजोरी का बखान किसी के सामने नहीं करना चाहिए | अपनी कमजोरी दूसरे को बताने से लोग फायदा उठाने लगते है, और कई मौको पर आपको नीचा दिखाने से भी नहीं चूकते | इसीलिए अपनी कमजोरी किसी के साथ शेयर ना करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर