Category Archives:  News

तस्वीर देखकर धोखा मत खाइये, ये कोई जापानी लड़की नहीं बल्कि असल में....जानिए इसकी सच्चाई

Jan 22 2020

Posted By:  Sunny

आजकल सोशल मीडिया का दौर है, लोग अपने नए नए तरीको से फेमस होते रहते है | कई बार तो कुछ लड़के लड़की का रूप लेकर भी टिकटोक जैसे एप्स पर फेमस हो जाते है | ऐसे में आज के समय में किसी की तस्वीर देखकर यह नहीं कहा जा सकता है कि तस्वीर में दिखाई दे रहा शख्स लड़की है या लड़का है |




आपको जो लड़की की तस्वीर दिखायी दे रही है, वो असल में लड़की नहीं लड़का है | असर में ये 42 साल का मर्द है, जिसकी शादी भी हो चुकी है और इसके बच्चे भी है |


इस शख्स का नाम ताकुमा तानी है, और यह पेशे से सिंगर है | अक्सर ताकुमा की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती है | जिनमे वो एक लड़की के गेटअप में नजर आते है | ताकुमा को स्कूल के समय से ही संगीत में दिलचस्पी थी, और जब वे 28 साल के थे, तब वे एक रॉक बैंड से जुड़ गए | इसके बाद करीब 34 साल की उम्र में उन्होंने एक बार लड़की का गेटअप लेने का सोचा और उन्होंने ये किया भी |


अपने लड़की के गेटअप से वो बहुत प्रभावित हुए, और फिर इसी में रहने लगे | इसमें उनके रंग रूप का फायदा उन्हें मिला | हालाँकि उन्हें इसके लिए मेकअप भी खूब करना पड़ता है | लेकिन उनके लिए ये रोजाना की बात है, इसीलिए उनके लिए आसान है |



आपको जानकर हैरानी होगी कि एक बार जापान में वे क्रॉस ड्रेस चैम्पियनशिप भी जीत चुके है, वो भी अपने लड़की के लुक के चलते | एक सिंगर के साथ साथ ताकुमा बिजनेसमैन भी है | उनका एक कपड़ो का ब्रांड है, जिसके लिए कई बार वो खुद भी मॉडलिंग करते है | साल 2016 में वो पिता बने थे, तब उन्होंने लड़की के गेटअप में बेटी के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था "मैं एक पिता हूँ"| 


सोशल मीडिया पर भी ताकुमा काफी फेमस है, उनके ट्विटर पर भी हजारो फॉलोवर है | ताकुमा हमेशा लोगो को यही सीख देते है कि जो आपका दिल चाहता है, वह कीजिये, लोग क्या कहते है, आपको इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर