Category Archives:  Spiritual

आपके दुःख और गरीबी का कारण है, जाने अनजाने में की गयी ये गलतियां, जानिए क्या कहता है नारद पुराण

Jan 22 2020

Posted By:  Sunny

अपने जीवन में प्रत्येक मनुष्य सुख और दुःख दोनों परिस्थितियों से गुजरता है | ये मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगो के साथ हमेशा कुछ ना कुछ बुरी घटना घटित होती रहती है | इन वजहों से वो अक्सर वो तनाव में रहने लगता है | अपने जीवन में उत्पन्न हुए इन व्यवधानों की वजह से वो अपने जीवन से इन परेशानियों को दूर करने के बारे में विचार करने लगता है, इनके उपायों को खोजने लगता है |




अपने जीवन में उत्पन्न हुयी इन परेशानियों को दूर करने से पहले इनकी वजहों के बारे में जान लिया जाये तो इनसे भी काफी मदद मिल जाती है | अक्सर कुछ लोग अपने जीवन में कुछ ऐसी गलतियां कर देते है, जिनकी वजह से उनको अपने जीवन में इन परेशानियों को उठाना पड़ता है | ये गलतियां भले ही जाने अनजाने में की जाती है, लेकिन इनका प्रभाव हमेशा बुरा ही पड़ता है | नारद पुराण में मनुष्य की कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताया गया है | जो मनुष्य की परेशानी का कारण बनती है, तो आइये जानते है, वे कौनसी गलतियां है |


नारद पुराण में बताया गया है कि छोटी छोटी आदते आपके जीवन पर गलत असर डालती है | जैसे आपने कुछ लोगो को देखा होगा जो अपने बालो को मुंह में दबाते रहते है, नारद पुराण में ऐसा करना सही नहीं माना गया है | ऐसा करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है | इस वजह कई बार व्यक्ति बिमारियों की चपेट में भी आ जाता है |


अक्सर लोग सिर में तेल लगाने के बाद बचे हुए तेल को शरीर पर लगा लेते है, ये सही नहीं है | ये व्यक्ति के जीवन में दुखो का कारण बनता है | बताया जाता है कि ऐसा करने से जीवन में कष्टकारी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है |



नारद पुराण में दिन के समय निद्रा लेना अशुभ माना गया है | बताया गया है कि ऐसा करने से घर से धन वैभव में कमी आने लगती है |


नारद पुराण के अनुसार व्यक्ति को निर्वस्त्र होकर नहीं सोना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से देवी देवता और पितृ नाराज होते है | ऐसा भी माना जाता है कि रात के समय हमारे पितृ हमे देखने आते है, और ऐसी अवस्था में हमे देखकर वो आहत होते है |

किसी भी मनुष्य के जीवन में मदिरापान और जुए की उसकी सबसे बड़ी दुश्मन होती है, ये उसके विनाश का कारण बनती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर