Category Archives:  Spiritual

कई मामलो में भाग्यशाली होते है सोमवार को जन्मे लोग, लेकिन एक चीज में महिलाये को....

Jan 22 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष विधा बहुत बड़ी है, इसमें मनुष्य के जीवन से जुड़े प्रत्येक पहलु के बारे में कुछ ना कुछ बताया गया है | इसमें बताया गया है कि मनुष्य के जीवन से जुडी हर घटना किसी ना किसी चीज का संकेत देती है | जब मनुष्य का जन्म होता है , तो पंडित या ज्योतिषी उसके भविष्य के बारे में बहुत सी बाते बताते है | जिस प्रकार एक मनुष्य के भूत, भविष्य वर्तमान, व्यवहार, गुण आदि को जानने के लिए राशि व नक्षत्रो का सहारा लिया जाता है | उसी प्रकार किसी व्यक्ति के बारे में ये जानकारी प्राप्त करने के लिए उसके जन्म के दिन का भी बहुत महत्व है | ऐसे में आज हम आपको उन लोगो के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जिनका जन्म सोमवार के दिन हुआ है, तो आइये जानते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |


सोमवार को चंद्रदेव से जोड़कर बताया जाता है, सोमवार के दिन पैदा हुए लोग बहुत ही भावुक क़िस्म के होते है | साथ ही ये लोग अपने परिवार के साथ ही रहना पसंद करते है |



सोमवार के दिन जन्मे लोग सूंदर रंग रूप और खूबसूरत आँखों के धनी होते है |


ये लोग मधुर स्वभाव और कोमल हृदय के धनी होते है, इनकी व्यवहार कुशलता के चलते ही इनके मित्र भी खूब होते है |

ये अपनी जिंदगी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उस पर गहन विचार करते है, लेकिन कई बार दुसरो की सलाह को अधिक तरजीह देते है |


सोमवार के दिन जन्म लेने वाली महिलाओं को प्यार मोहब्बत के मामलो में सावधान रहने की आवश्यकता होती है, क्योंकि इनको धोखा मिलने की अधिक आशंका होती है, जबकि इस दिन जन्मे पुरुष प्यार मोहब्बत के मामले में भाग्यशाली होते है |

ये लोग अपने करियर को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते है, इनके लक्ष्य बदलते रहते है | हालाँकि इनमे एक अच्छे लेखक बनने के सभी गुण होते है |


इस दिन जन्मे लोग किसी भी काम की शानदार शुरुआत करते है, लेकिन जैसे ही काम के बीच में कोई अड़चन आने लगती है | ये उसे दूर करने के बजाय उस काम को ही छोड़ देते है |



इस दिन जन्मे लोगो की जिंदगी 23-25 की उम्र में कोई बड़ा रुख लेती है |


सोमवार को जन्मे लोग अपने रिश्तो को लेकर बहुत संवेदनशील होते है, ये अक्सर छोटी छोटी बातो पर रोने लग जाते है |

बताया जाता है कि सोमवार के दिन जन्मे लोगो को सड़क पर यात्रा के दौरान दुर्घटना होने की अधिक आशंका होती है, जबकि जलयात्रा इनके लिए शुभ मानी जाती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर