Category Archives:  Spiritual

बेवजह नहीं होते नाखुनो पर बनने वाले सफ़ेद निशान, ये देते है शुभ अशुभ का संकेत, जानिए

Jan 23 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के हाथो की लकीरे उसके जीवन के बारे में कई चीजे व्यक्त करती है | व्यक्ति अपने जीवन में क्या करेगा, उसका व्यवहार कैसा होगा, कैसी सफलता मिलेगी, उसके जीवन में क्या उतार चढाव आएगा | ये सभी चीजे व्यक्ति की हस्त रेखाओं और हथेली पर बने विभिन्न निशानों से पता चल जाती है | 


हस्तशास्त्र में नाखुनो पर पड़ने वाले सफ़ेद काले निशानों या धब्बो का भी महत्व बताया गया है | इनके बारे में बताया जाता है कि ये निशान किसी ना किसी चीज का संकेत देते है | ये निशान शुभ अशुभ घटनाओं का संकेत देते है | आज हम आपको इन निशानों के बारे में ही जानकारी देने जा रहे है |

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार नाखुनो पर बनने वाले निशान या धब्बे किसी ना किसी चीज का संकेत देते है | उँगलियों के नाखुनो पर अचानक सफ़ेद धब्बो का दिखाई देना धन के आगमन का संकेत देता है |



उँगलियों की तरह अंगूठे पर बनने वाला निशान भी कुछ संकेत देता है | अंगूठे पर बना यह निशान बताता है कि व्यक्ति के जीवन में प्रेम का आगमन होने वाला है, और उसकी जिंदगी में जीवनसाथी का आगमन होने वाला है | ये वैवाहिक जीवन की शुरुआत का भी इशारा देता है |

अनामिका ऊँगली के नाख़ून पर यदि काला धब्बा बनता है, तो ये बहुत ही अशुभ माना जाता है | ये काले धब्बे का निशान भविष्य में होने वाले अपयश का संकेत देता है | ऐसी स्थिति में व्यक्ति को शुभ कर्म करने आरम्भ कर देने चाहिए |

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कनिष्ठा ऊँगली के नाख़ून पर बना सफ़ेद निशान कार्यो में मिलने वाली सफलता को सफलता को दर्शाता है | जबकि कनिष्ठा ऊँगली के नाख़ून पर बना काला निशान सफलता का संकेत देता है, ऐसा निशान होने पर व्यक्ति कितनी भी कोशिश कर ले उसे कार्यो में असफलता ही नसीब होती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर