Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 जनवरी 2020: आज इन 06 राशियों का दिन रहेगा शानदार, जानिए अपनी राशि का हाल....

Jan 23 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आप आज कुछ चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे | आज आप मित्र के साथ सामाजिक काम से जुड़ सकते है | आज आपको कोई राज की बात पता चलने वाली है | व्यापारियों को नए साझेदार मिलने वाले है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आपका दिन उत्तम रहेगा | आप किसी नयी चीज को लेकर उत्साहित रह सकते है | ऑफिस में बॉस आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | आपके आर्थिक पक्ष में आज मजबूती रहेगी  |  आज आप किसी रचनात्मक कार्य में रूचि ले सकते है | जीवनसाथी से अच्छे संबंध स्थापित होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आपको कोई फैसला लेना पड़ सकता है | आप इसमें बड़ो की सलाह ले तो बेहतर है | आज नौकरीपेशा जातक कोई खुशखबरी प्राप्त करने वाले है | आज आपको अपने किसी दोस्त से किसी काम में मदद लेनी पड़ सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है | आज पैसो के मामले में आप किसी अनजान पर भरोसा ना करे, आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है | आज के दिन यात्रा करते समय अपने सामान का ख़ास ख्याल रखे | जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बेहतर रहेगा | किसी पुरानी समस्या के सुलझने के कारण आप प्रसन्न महसूस करेंगे | आज आपको परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने वाली है | परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है | इस राशि के छात्रों के लिए दिन सफलता भरा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपका दिन अनुकूल रहेगा | आज आपका उधार दिया हुआ धन मिलने वाला है | ऑफिस में काम की अधिकता के कारण आप व्यस्त रह सकते है | इस राशि के छात्रों को दोस्तों के साथ घूमने फिरने को कम करना चाहिए | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | आपके पॉज़िटिव व्यवहार के चलते ऑफिस में बॉस से आपको प्रशंसा मिलेगी | आज आपकी सफलता को देखकर आपके विरोधियों को जलन की भावना महसूस होगी | कपडे के व्यापार से जुड़े जातको को बड़े लाभ प्राप्त होने वाले है | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज भाग्य आपके साथ रहेगा | आज के दिन आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, आपको सफलता अवश्य मिलेगी | आज धन के बड़े लेनदेन के लिए दिन शुभ है, कहीं निवेश करना चाहते है, उसके लिए भी दिन शुभ है | आपको जीवनसाथी की उपलब्ध्वियों की तारीफ करनी चाहिए, आपके संबंधो में मजबूती आएगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | व्यवसाय से जुडी कोई अच्छी मिलने वाली है | आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होने वाली है, जो भविष्य में आपके लिए ख़ास साबित होने वाला है | आज पिताजी आपको जीवन की कोई सीख दे सकते है, गौर करेंगे तो फायदे में रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | दोस्तों के साथ फिल्म देखने जाने का प्लान बना सकते है | किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते है, तो उसके हर पहलू की जांच कर ले | जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर राय ले सकते है | संतान के प्रदर्शन से आप गर्व महसूस करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | किसी पारिवारिक काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | आप आज ऑफिस से जल्दी फ्री होने की कोशिश में रहेंगे | आज विवाहित जातको के लिए दिन शुभ है | अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन सामान्य रहेगा | मन में किसी चीज को लेकर अजीब सी उमंग महसूस कर सकते है | ऑफिस में नए प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिलने वाला है | आपको नियमित योग करने की जरूरत है, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | जीवनसाथी के साथ तनावों को दूर करने का दिन है, आज उन्हें कुछ उपहार दे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर