Category Archives:  Spiritual

आपके व्यापार-धंधे में चार चाँद लगाएंगे वास्तु के ये उपाय, जरूर आजमाए

Jan 23 2020

Posted By:  Sunny

प्रत्येक मनुष्य की यही चाह होती है की उसकी हर इच्छा पूरी हो | उसके पास धन धान्य की कोई कमी ना हो, उसके सारे सपने पुरे हो, घर में सुख शांति हो | कई लोग अपने जीवन को अच्छा बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते है, लेकिन कई बार उनके सपने पुरे नहीं हो पाते है | उनकी कई कोशिशों के बाद भी उसके जीवन में परेशानियों का आना लगा रहा रहता है |




ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन की इसी समस्या से गुजर रहे है, तो इसमें वास्तु शास्त्र आपकी मदद कर सकता है | आज हम आपको वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे है | यदि आप अपनी मेहनत के साथ साथ जीवन में इन उपायों को भी अपनाते है, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी, तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |


इस दिशा में लगाए मनी प्लांट


यदि आपको अच्छी नौकरी की तलाश है, और आप नौकरी की तलाश में भटक रहे है तो आप अपने घर की उत्तर दिशा में नीले रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाए | यदि आप अपनी मेहनत के साथ साथ इस उपाय को अपनाते है, तो आपकी तलाश शीघ्र पूरी तो होगी ही, साथ ही आपको तरक्की भी मिलेगी |

इस दिशा में स्थापित करे सफ़ेद घोड़ो का स्टेचू


वास्तु में सफ़ेद घोड़ो के स्टेचू का बहुत महत्व बताया गया है | वास्तु के अनुसार यदि आप अपने घर या ऑफिस में उत्तर पश्चिम दिशा में दो सफ़ेद घोड़ो का स्टेचू रखते है, तो कारोबार में तरक्की होती है | घोड़ो को शक्ति का प्रतीक माना जाता है | इस उपाय को करने से कर्ज से छुटकारा मिलने में भी सफलता मिलती है |

लाल हाथी इस दिशा में




अगर आप चाहते है कि समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि हो, आपके यश और प्रतिष्ठा में चार चाँद लगे, तो आपको अपने घर की दक्षिण दिशा में लकड़ी से निर्मित लाल हाथी रखना चाहिए | यह इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है, इसके अलावा इससे घर से नकारात्मकता भी दूर होगी और घर में सुख शांति का वास होगा |

घर की पश्चिम दिशा हो साफ़ सुथरी


घर की पश्चिम दिशा का साफ़ सुथरा होना बेहद आवश्यक है, ये आर्थिक स्थिति से जुड़ा होता है | इसीलिए इसका साफ़ सुथरा होना बेहद आवश्यक है | इसीलिए घर की इस दिशा में कोई फालतू सामान, कचरा या घास फूस हो तो तुरंत हटा दे | ये आपको आर्थिक रूप से मजबूती देगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर