Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 जनवरी 2020: इन 05 राशियों पर बनेगी महादेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल....

Jan 26 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपको किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले बड़ो की राय जरूर लेनी चाहिए | कार्यस्थल पर सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे | आज दोस्त घर आ सकता है, आप उसके साथ किसी ख़ास मुद्दे पर बात कर सकते है | लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होने वाली है | आपके कुछ सोचे हुए काम समय पर पुरे होने वाले है, जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे | आप आज का दिन बच्चो के साथ बीता सकते है | जीवनसाथी के साथ रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपके रुके हुए काम किसी की मदद से पुरे होने वाले है | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | इस राशि के छात्रों को पढाई में मदद मिलने वाली है | घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करा सकते है, जिससे घर उत्सव का माहौल रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपके लिए दिन शुभ है, आप कुछ नयी चीजे सीख सकते है | आज किसी से वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको किसी से बिना वजह उलझने से बचना चाहिए | आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते है, इससे पिता पुत्र के संबंधो में मजबूती आएगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप अपने किसी मित्र के साथ नए काम की शुरुआत कर सकते है, आप अधिक व्यस्त रहने वाले है | ऑफिस में जूनियर आपसे मदद ले सकते है, आपका प्रभाव बढ़ेगा | आज आपको उधार दिया हुआ धन प्राप्त होने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप कुछ कामो में समझदारी से काम लेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी | नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को जल्द ही अच्छे ऑफर मिलने वाले है | जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है | आप कारोबार के सिलसिले में यात्रा कर सकते है, ये फायदेमंद साबित होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उतार चढाव भरा रह सकता है | आपको आज धन के अधिक लेनदेन से बचना चाहिए | किसी पारिवारिक काम में माता पिता से सलाह मिलने वाली है | समाज में आपकी तारीफ होगी | आपको जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मजबूती बना कर चलना चाहिए, रिश्तो में मजबूती आएगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपको कुछ ख़ास मौके मिलने वाले है, जिनका आप फायदा उठा पाएंगे | आज कुछ प्रभावशाली लोगो से मुलाकात आपको फायदा पहुंचाने वाली है | आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | आप बच्चो के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | आज किसी वजह से आपको दिनचर्या में बदलाव करना पड़ सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज दिन शानदार रहने वाला है | इस राशि के छात्रों की कोई समस्या समाप्त होने वाली है | व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते है, ये आपके लिए फायदेमंद रहेगा | समाज में आपके कार्यो की चर्चा होगी, जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी | दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपको आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | कार्यक्षेत्र में आप कार्यक्षमता में सुधार करेंगे | आप किसी कार्य में रचनात्मकता दिखा सकते है | माता पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते है | इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके कुछ अटके हुए कार्य पुरे होने वाले है | परिवार के काम की वजह से की गयी भागदौड़ थकान की बनेगी | आप कुछ सामाजिक कार्यो में हिस्सा ले सकते है | व्यापार में आपको कुछ बदलाव करने पड़ सकते है, ये आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको प्रत्येक काम में धैर्य का परिचय देने की जरूरत है | ऑफिस में आपको किसी काम में सहकर्मी मित्र की मदद मिलने वाली है | परिवार में किसी सदस्य से अनबन हो सकती है | आज किसी को उधार धन देने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच कर ले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर