Category Archives:  Spiritual

कुंडली में शनि की शुभ व अशुभ स्थिति का संकेत देते है ये लक्षण, जानिए

Jan 26 2020

Posted By:  Sunny

शनिदेव का जब भी नाम आता है तो अक्सर लोगो में भय देखने को मिलता है | कई लोगो भय होता है कि किसी गलती कि वजह से शनिदेव उनसे नाराज न हो जाए | शास्त्रों में शनि देव को न्यायाधीश बताया गया है, शनिदेव के बारे में कहा जाता है कि वे प्रत्येक व्यक्ति  को उसके कर्मो का फल देते है | शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या भी इन्ही में है | कुछ लोग जीवन में कुछ ऐसे कर्म करते है, जिनकी वजह से उन्हें शनि देव के कोप का सामना करना पड़ता है | 




जब किसी की कुंडली में शनि की शुभ स्थिति नहीं होती है, तो उसको शारीरिक ही नहीं मानसिक परेशानी से भी गुजरना पड़ता है | आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों और संकेत के बारे में बताने जा रहे है, जो कुंडली में शनि की शुभ व अशुभ स्थिति होने पर दिखाई देते है |

शनि की अशुभ स्थिति के लक्षण


जब किसी व्यक्ति पर शनि की कुदृष्टि पड़ती है तो ऐसा व्यक्ति नींद लेने में कठिनाई महसूस करता है, उसकी नींद बार बार टूटती रहती है |

शनि की बुरी दृष्टि होने पर व्यक्ति को लोहे की वस्तु से चोट लगने की सम्भावना अधिक होती है |

शनि की अशुभ स्थिति की वजह से घर की शांति भंग होने लगती है, घर में दरिद्रता छाने लगती है | घर के सदस्यों के बीच अचानक विवाद की स्थिति बनने लगती है |

घर में धन और संपत्ति में अचानक नुकसान होने लगता है | 

कई बार शनि की इस स्थिति की वजह से घर या मकान का कोई हिस्सा अचानक टूट जाता है, क्षतिग्रस्त हो जाता है |

घर में काले रंग के पालतू जानवर की अचानक मृत्यु हो जाती है |



ये है शनि की शुभ स्थिति के लक्षण


शनि की शुभ स्थिति का सबसे बड़ा लक्षण यह है कि आपको हर प्रत्येक काम सफलता मिलने लगती है, आप हर क्षेत्र में कामयाबी पाने लगते है |

लोहे के कार्य से जुड़े लोगो को अचानक से अधिक लाभ होने लगता है, व्यापार की स्थिति में सुधार होने लगता है |

जीवन से कई छोटी छोटी समस्याएं दूर होने लगती है | 

आपको भूमि, भवन व जमीन जायदाद में फायदा होने लगता है, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है |

आपको कार्यो का फल मिलने लगता है, समाज में मान सम्मान में वृद्धि होने लगती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर