Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 जनवरी 2020: आज मिथुन राशि के जातक रहे सावधान, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Jan 27 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपको ऑफिस के काम की वजह से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है | आप जिन लोगो से किसी काम में उम्मीद कर रहे है, आपको उनसे समय पर मदद मिल जाएगी | आप दोस्तों के साथ यादगार पल बीता सकते है | स्वास्थ्य के मामले में आपको सावधान रहने की जरूरत है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आप आज ऊर्जा से भरे रहेंगे | अपनी ऊर्जा आप धार्मिक काम में भी लगा सकते है | माता पिता के साथ ख़रीददारी करने जा सकते है | इस राशि के छात्र पढाई में रूचि लेंगे | ऑफिस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलने वाला है | किसी काम में जीवनसाथी की सफलता से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, आप व्यस्त रहेंगे | किसी निजी काम में आपको भाई की मदद मिलने वाली है | आज आप किसी समस्या में उलझ सकते है, जिसका समाधान आसानी से नहीं मिल पायेगा | आपको अपनी फिजूलखर्ची पर ध्यान देना चाहिए |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाकात आपको भविष्य में फायदा पहुंचने वाली है | इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है, बड़ी सफलता मिलने वाली है | किसी काम में रुकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक पूरा हो जायेगा | किसी बड़े निर्णय को लेना पड़ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप कुछ नया सीख सकते है | रचनात्मक कार्यो में आप रूचि लेंगे | आज आप भविष्य के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते है | आपको आज सिर दर्द की समस्या हो सकती है | कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होने के अवसर मिलेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप अच्छा महसूस करेंगे | आप नए काम की शुरुआत करने पर विचार कर सकते है | इस राशि के कारोबारियों को आज बड़ा फायदा होने वाला है | आपको आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है | आज आप मन में किसी चीज को लेकर उथल पुथल महसूस कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज किसी जरुरी काम की वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | ऑफिस में कुछ लोग आपके विचारो के प्रति असहमति प्रकट कर सकते है | आज किसी को उधार धन देना आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है | आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलने वाले है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको की तलाश शीघ्र पूरी होने वाली है | आज कोई मित्र आपको व्यापार के मामले में सलाह दे सकता है | आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे | आप किसी सामाजिक काम में हिस्सा ले सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज व्यापारी वर्ग के लिए दिन शुभ है | इस राशि के छात्रों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेगा | आज आप ऑफिस में आलस्य महसूस कर सकते है | पिताजी आपको किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते है | आपको जीवनसाथी के साथ घूमने जाना चाहिए, आपके रिश्तो  में मजबूती आएगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपको मेहनत का फल मिलने वाला है | ऑफिस का माहौल आज खुशनुमा रहेगा | आज कुछ नए लोगो से मुलाकात आपका सामाजिक दायरा बढ़ाने वाली है | परिवार में बिगड़े संबंधो को सुधारने का दिन है | दोस्त व्यापार में जुड़ने का प्रस्ताव दे सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज किस्मत का साथ मिलेगा | किसी काम को लेकर बनाई योजना को कार्य में लाने के लिए समय शुभ है | जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते है | आप परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीद सकते है | धन निवेश के मामले में आपको अच्छी सलाह मिलने वाली है 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आप किसी बात की वजह से तनाव ले सकते है | शाम को आप अच्छा महसूस करेंगे | प्रेम प्रसंगो की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा | कुछ कीमती वस्तुओं को आपको संभालकर रखना चाहिए, रख कर भूलने की सम्भावना है | दोस्तों के साथ टूर पर जाने का प्लान बन सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर