Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 जनवरी 2020: आज धन के मामले में सावधान रहे तुला राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Jan 29 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |  


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप ऊर्जावान रहेंगे, आप ऑफिस में कार्य जल्दी निपटाने में सफल होंगे | आज का दिन शिक्षकों के लिए शुभ है, कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है | दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा सकते है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | कारोबार के लिहाज से आज का दिन शुभ है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके लिए दिन शुभ है | आज आप मेहनत का फल जरूर मिलेगा | आप आज धार्मिक कामो की ओर आकर्षित हो सकते है | आपका कोई करीबी किसी चीज को लेकर आपसे उम्मीद कर सकता है | जीवनसाथी के साथ सामंझस्य स्थापित होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा | ऑफिस में सहकर्मी आपसे प्रसन्न होंगे, हालाँकि घर में किसी से अनबन हो सकती है | इस राशि के सिंगर्स के लिए दिन शुभ है, परफॉरमेंस के लिए अच्छा प्लेटफार्म मिलने वाला है | आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है | दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
यदि आप परिवार के साथ समय बिताना चाहते है, तो दिन शुभ है | आज आपका कोई विरोधी समाज में आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है | आपके कुछ काम मित्र की मदद से पुरे होने वाले है | आप जीवनसाथी की किसी बात की वजह से तनाव ले सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप दोस्तों के साथ समय बिताएंगे | आज पिताजी किसी काम में आपका सहयोग कर सकते है, इससे आपके संबंधो में मधुरता आएगी | जो छात्र नए कोर्स में एडमिशन लेना चाहते है, उन्हें इस दिशा में कदम उठाने चाहिए, इसके लिए दिन शुभ है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है | आपके कई काम समय से पहले ही पुरे हो जायेंगे, जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे | ऑफिस में आप मीटिंग के दौरान अपने विचारो से सभी को प्रसन्न कर सकेंगे | अविवाहित जातको के विवाह में आ रही परेशानी दूर होने वाली है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपकी मुलाकात किसी मित्र से लम्बे समय बाद होने वाली है, इस मुलाकात से आपको आमदनी के नए स्त्रोत की जानकारी मिलने वाली है | आपको आज धन के लेनदेन में सावधान रहना चाहिए, हल्की सी चूक बड़ा नुकसान कर सकती है | कुछ फैसलों में जीवनसाथी की सलाह ले तो बेहतर है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है | लम्बे समय से चल रहे क़ानूनी मसले आज सुलझने वाले है | आज संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलने वाले है | इस राशि के छात्रों को घूमने फिरने की बजाय पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए | आज घर का माहौल प्रसन्नता भरा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपको कोई बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है, जिसकी वजह से आप ख़ुशी से भरे रहेंगे | इस राशि के व्यापारियों को आज निराशा का सामना करना पड़ सकता है | आज किसी बुजुर्ग से आपको जीवन की सीख मिलने वाली है | आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपके लिए दिन अच्छा है | ऑफिस में नए सहकर्मी से आप दोस्ती कर सकते है | इस राशि के राजनीति से जुड़े जातक विदेश यात्रा कर सकते है | किसी काम की धीमी गति की वजह से आप परेशान हो सकते है | आपका तनाव वैवाहिक संबंधो में खलल डाल सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके कुछ जरुरी काम पुरे होने वाले है, कुछ कामो में रिश्तेदार की मदद मिलने वाली है | आप अपने दोस्त के साथ नए काम की शुरुआत कर सकते है | इस राशि के कुछ जातक परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते है | आपकी कोशिश में किस्मत का भी साथ मिलेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज किस्मत का साथ आपको मिलेगा | अचानक धनलाभ होने की सम्भावना बन रही है | परिवार के किसी काम से की गयी यात्रा लाभ पहुंचाने वाली है | आप अपने जीवनसाथी से मन की कोई बात शेयर कर सकते है | अधिक जिम्मेदारियों की वजह से आप बोझिल महसूस कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर