Category Archives:  Spiritual

इन 4 महीनो में जन्मी लड़कियां होती है साक्षात् माँ लक्ष्मी का रूप, जानिए

Jan 29 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में लड़कियों को लक्ष्मी की संज्ञा दी जाती है, कई मौको पर छोटी बच्चियों की पूजा की जाती है, उनका आशीर्वाद लिया जाता है | शास्त्रों में भी लड़कियों को देवी बताया गया है, हिन्दू धर्म के लोगो के समुदाय में जब लड़की का जन्म होता है तो अक्सर यही कहा जाता है कि घर में लक्ष्मी आयी है | इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि हिन्दू धर्म में कन्या का क्या महत्व होता है | इसी से जुडी ज्योतिष शास्त्र में कुछ जानकारी दी गयी है, जिसके अनुसार कुछ विशेष माह में जन्मी कन्या सही मायनो में लक्ष्मी होती है, उनका भाग्य बेहद प्रबल होता है और वे भाग्यशाली होती है, तो आइये जानते है वे कौनसे माह है |

फरवरी 


इस माह में जन्मी लड़कियां बेहद शांत और विनम्र स्वभाव की होती है, जिस कारण लोगो से इनके संबंध भी अच्छे होते है और वे उनकी तारीफ भी खूब करते है | इन लड़कियों का भाग्य भी बहुत प्रबल होता है, जिस के चलते इनकी शादी भी एक अच्छे घर में होती है | इनके प्रबल भाग्य का फायदा इनके पति को भी खूब मिलता है |

अप्रैल


इस माह में जन्म लेनी वाली लड़कियां बेहद ही भाग्यशाली होती है | इनके ग्रहो की चाल शुभ होती है, जिसका फायदा इनसे जुड़े लोगो को भी मिलता है | इनके बुलंद भाग्य का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये जिस भी काम को करती है, उसमे सफलता अवश्य मिलती है |



जून


इस माह में पैदा हुयी लड़कियाँ चमकती किस्मत लेकर पैदा होती है | वैसे अंकशास्त्र में इस माह में जन्मे लड़को की किस्मत को ज्यादा प्रभावशाली नहीं बताया गया है, जबकि इस माह में पैदा हुयी लड़कियाँ किस्मत की धनी व मेहनती होती है | इन लड़कियों को विवाह उपरांत सफलता मिलने की बहुत सम्भावना होती है |

सितम्बर


इस माह में जन्मी लड़कियों की कुंडली में चंद्र, बुध और शुक्र तीनो ग्रहो का प्रभाव होता है, जिस वजह से इनको कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है | ये अपनी किस्मत और मेहनत के चलते सबकुछ हासिल कर लेती है, जिसकी इन्हे चाह होती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर