Category Archives:  Spiritual

शरीर के इन अंगो पर बने तिल बताते है कितने भाग्यशाली है आप.....

Jan 30 2020

Posted By:  Sunny

सनुद्र शास्त्र में मनुष्य के बारे में कई चीजे बताई गयी है, जिनकी मदद से व्यक्ति के भूत, भविष्य, वर्तमान व्यवहार व गुण कई तरह की चीजे पता लगाई जा सकती है | समुद्र शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद तिलो के बारे में भी कई बाते बताई गयी है | समुद्र शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर बने तिल व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण करते है |  इन विभिन्न स्थानों पर बने तिलो को देखकर ही ज्योतिषशास्त्री व्यक्ति के भविष्य आदि के बारे में जानकारी देते है | आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है, तो आइये जानते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |


समुद्र शास्त्र के अनुसार होंठ के ऊपर बना तिल का निशान व्यक्ति की वासना में अधिक रूचि को दर्शाता है, ऐसा व्यक्ति काम भाव को सबसे ज्यादा तरजीह देता है |

कान पर बना तिल व्यक्ति की माध्यम उम्र का सूचक माना जाता है, ये स्थिति स्त्री व पुरुष दोनों के लिए होती है |



बायीं आंख पर बना तिल बताता है कि व्यक्ति के दाम्पत्य जीवन में सुख की कमी रहेगी | उसे जीवनसाथी के साथ कलह का सामना करना पड़ेगा |

दाहिने गाल पर तिल बेहद शुभ माना जाता है, यह जिस भी व्यक्ति के होता है | उसे जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता, उसे धनलाभ होते रहते है |

माथे पर बना तिल भी धनवान होने का इशारा करता है, बहुत कम लोगो के माथे पर तिल होता है |

ठोड़ी पर बना तिल जीवनसाथी के साथ अटूट प्रेम को दर्शाता है | पुरुषो की ठोड़ी पर बना तिल उनके महिलाओं के प्रति आकर्षण को दर्शाता है |

कमर पर बना तिल अच्छा नहीं माना जाता है | ये अशांत मन का संकेत देता है, ऐसे व्यक्ति हमेशा किसी ना किसी सोच में डूबे रहते है | वे मानसिक परेशानियों से घिरे रहते है |

किसी  व्यक्ति के नाक पर बना तिल व्यक्ति की घुमन्तु प्रवृत्ति को दर्शाता है | ऐसे व्यक्ति विदेश में व्यापार और मार्केटिंग में सफल होते है |

किसी व्यक्ति के पेट पर बना तिल व्यक्ति के खान पान का शौक़ीन होने को दर्शाता है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर